Coronavirus: Google ने बनाया खास डूडल, लॉकडाउन के दौरान घर बैठे खेल सकेंगे क्रिकेट गेम

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 28 Apr 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Google make doodle on popular cricket game know how to play
google doodle - फोटो : amar ujala

    कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। इसके चलते सभी लोग अपने घरों में बंद हैं और ऐसे में उन्हें बोरियत महसूस हो रही है। इस बोरियत को खत्म करने के लिए गूगल ने आज डूडल के जरिए पुराने लोकप्रिय क्रिकेट गेम को दोबारा लॉन्च किया है। आपको बता दें कि कंपनी ने इस क्रिकेट गेम को पहली बार 2017 में पेश किया था और उस दौरान इसे लोगों ने बहुत पसंद भी किया था।

    2017 में गूगल का खास क्रिकेट गेम हुआ था लॉन्च

    गूगल ने 2017 में आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी को ध्यान में रखकर इस गेम को लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी ने एक बार फिर से इस डूडल में क्रिकेट गेम को दर्शाया है। लोग इस गेम के जरिए बिना घर से बाहर निकले ही क्रिकेट का मजा ले सकते हैं। साथ ही इससे उनकी बोरियत भी खत्म हो जाएगी।

    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: सावधान: इन 28 पोपुलर एंटीवायरस में मिला Symlink सिक्योरिटी बग

    ऐसे खेलें क्रिकेट गेम

    • अगर आप भी गूगल के क्रिकेट गेम को खेलना चाहते है, तो आपको सबसे पहले गूगल के डूडल पर जाकर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
    • यहां आपको क्रिकेट गेम दिखाई देगा, जिसपर आपको दोबारा क्लिक करना होगा।
    • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक और पेज ओपन होगा और यहां आपको प्लेयर्स और दर्शक नजर आएंगे।
    • इस गेम आप सिर्फ बेटिंग ही कर पाएंगे और इसमें आपको एक बार में ज्यादा-से-ज्यादा रन बनाने होंगे।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें