सावधान: इन 28 पोपुलर एंटीवायरस में मिला Symlink सिक्योरिटी बग

आमतौर पर लोगों के कंप्यूटर या लैपटॉप में सिक्योरिटी के लिए एंटीवायरस सॉफ्टवेयर होता है, लेकिन स्मार्टफोन के साथ ऐसा नहीं है। स्मार्टफोन में बहुत ही कम लोग एंटीवायरस का इस्तेमाल करते हैं। कई बार एंटीवायलरस एप में भी मैलवेयर और वायरस मिल जाते हैं। कई बार सिस्टम वाले एंटीवायरस में भी मैलवेयर मिल जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।
Rack911 लैब्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 28 लोकप्रिय एंटीवायरस एप्स में एक बड़ा सिक्योरिटी बग है जिसकी मदद से हैकर्स एंटीवायरस एप्स को सेल्फ डिस्ट्रक्ट यानी खुद का नाश करने वाला बना सकते हैं। जिन एंटीवायरस एप्स में यह सिक्योरिटी बग मिला है उनमें एवास्ट, एवीजी, बिटडिफेंडर और नॉर्टल जैसे एंटीवायरस एप्स के नाम शामिल हैं। इस बग को सिमलिंक रेस (symlink race) नाम दिया गया है।
RACK911 ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस बग का फायदा उठाकर हैकर्स उन फाइल्स को डिलीट कर सकते हैं जिन्हें एंटीवायरस ने स्कैन किया है। इसके अलावा सिस्टम के किसी अन्य फाइल्स को भी डिलीट किया जा सकता है। साथ ही इस बग का फायदा उठाकर कंप्यूटर को क्रैश भी किया जा सकता है। इस बग के कारण लाइनक्स, मैक और विंडोज प्रभावित होंगे।
कैसे काम करते हैं एंटीवायरस?
किसी भी डिवाइस में मौजूद एंटीवायरस का काम होता है उस सिस्टम में आने वाली किसी भी फाइल को स्कैन करना और उसमें वायरस की जांच करना। उदाहरण के तौर पर जब भी आप अपने सिस्टम में कोई फाइल डाउनलोड करते हैं या कोई पेन ड्राइव इस्तेमाल करते हैं तो आपके सिस्टम में मौजूद एंटीवायरस सबसे पहले पेन ड्राइव की फाइल या डाउनलोड होने वाली को स्कैन करता है। इसके बाद भी आप फाइल को ओपन कर सकते हैं।