Coronavirus: Facebook मदद के लिए आई आगे, न्यूज इंडस्ट्री को दिए 10 करोड़ डॉलर

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 31 Mar 2020 12:23 PM IST
coronavirus facebook donates 10 crore dollars to america news industry to fight with covid 19
Facebook - फोटो : अमर उजाला

    इस समय दुनिया का हर एक देश कोरोना वायरस से जुझ रहा है। सभी संस्थाएं अपने-अपने स्तर पर लोगों को राहत पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। इस कड़ी में अब दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक मदद के लिए आगे आई है। फेसबुक ने इस मुश्किल समय में अमेरिका की न्यूज इंडस्ट्री को 10 करोड़ डॉलर की आर्थिक मदद की है।

    फेसबुक का कहना है कि हम अमेरिका की न्यूज इंडस्ट्री की मदद करना चाहते है। इसके लिए हमने एक एक फंड बनाया है, जिसमें जर्नलिज्म प्रोजेक्ट के तहत इंडस्ट्री को 2.5 करोड़ डॉलर दिए जाएंगे। साथ ही आगे कहा है कि हमारा मकसद है कि हम इस मुश्किल स्थिति में इंडस्ट्री की ज्यादा-से-ज्यादा सहायता करे।

    सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने इसके अलावा 7.5 करोड़ डॉलर देने की घोषणा की है। आपको बता दें कि पहले चरण में अमेरिका और कनाडा के 50 न्यूज रूम को सहायता राशि दी जा चुकी है। इस राशि के जरिए पब्लिशर्स कोरोना वायरस को पूरा कवर कर रहे हैं। साथ ही इसमें उनकी यात्रा का खर्चा भी शामिल है।

    कोरोना वायरस अपडेट

    आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से देश में 32 लोगों की मौत हो गई हैं। 1251 इस वायरस से संक्रमित हैं और 100 लोग ठीक हो गए हैं।

    और पढ़ें...