Coronavirus: Airtel ने कोरोना वायरस रिस्क चेकर टूल किया लॉन्च, ऐसे करें इसका इस्तेमाल

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 27 Mar 2020 09:45 AM IST
सार
विज्ञापन
Coronavirus Airtel Launch Covid 19 Risk Checker Tool For Users Know All About It
Airtel - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    दिग्गज टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) ने अपने यूजर्स के लिए कोरोना वायरस रिस्क चेकर टूल लॉन्च किया है। यूजर्स इस टूल का इस्तेमाल कंपनी की आधिकारिक साइट पर जाकर कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस टूल को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) और मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर (MHFW) की गाइडलाइन को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इससे पहले जियो ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए इस टूल को अपनी साइट पर उपलब्ध कराया था।

    यह टूल Apollo 24/7 के टूल की तरह काम करता है। अगर आप भी इस टूल का उपयोग करना चाहते है, तो आपको सबसे पहले एयरटेल थैंक्स एप को ओपन करना होगा। अब नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और यहां आपको India Fights COVID-19 Scan Your Fear Away का विकल्प दिखाई देगा। इस विकल्प पर क्लिक करें। इतना करने के बाद आपके सामने एक विंडो ओपन होगी। इसमें आपको रिस्क टेस्ट देना होगा, जिसमें आपसे कुल 7 सवाल पूछे जाएंगे। यहां आपको रिजल्ट आपके जवाब के आधार पर मिलेगा। इसके अलावा यह टूल आपको कोरोना वायरस से बचने की जानकारी देगा।

    विज्ञापन

    रिलायंस जियो ने एयरटेल से पहले कोरोना वायरस रिस्क चेकर टूल पेश किया था। इस टूल का नाम Coronavirus info & tool है। वहीं, यूजर्स इस टूल का उपयोग कंपनी की आधिकारिक साइट पर जाकर कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें