#CoronaPositive: OPPO, Realme, Huawei, Honor ने बढ़ाई मोबाइल की वारंटी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Thu, 26 Mar 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
Oppo, realme, huawei and honor Extends Warranty During Coronavirus Lockdown
Warranty Extension - फोटो : social media

    भारत में कोरोना वायरस के कारण 21 दिनों के लॉकडाउन के बाद तमाम टेक कंपनियां अपने ग्राहकों की मदद के लिए आगे आ रही हैं। हाल ही में वीवो और शाओमी ने भारत में मास्क का वितरण किया है, वहीं अब ओप्पो, रियलमी, हुवावे और ऑनर ने ग्राहकों की सुविधा के लिए वारंटी को बढ़ाने का एलान किया है। आइए जानते हैं कितने दिन बढ़ी है वारंटी...

    realme
    realme - फोटो : social media

    रियलमी की वारंटी

    Realme ने अपने सभी प्रोडक्ट की वारंटी को 31 मई तक बढ़ा दिया है। इस वारंटी में रियलमी के स्मार्टफोन, स्मार्ट बैंड, इयरबड्स, इयरफोन और पावरबैंक शामिल होंगे, हालांकि यह वारंटी ऑफर सिर्फ उन्हीं प्रोडक्ट्स के लिए है जिनकी वारंटी 20 मार्च से लेकर 20 अप्रैल के बीच खत्म हो रही थी।

    Oppo Reno3 Pro
    Oppo Reno3 Pro - फोटो : @PhoneVsPhoneIN/twitter

    ओप्पो की वारंटी

    ओप्पो की बात करें तो ओप्पो ने भी अपने सभी प्रोडक्ट की वारंटी बढ़ा दी है। ओप्पो के बयान के मुताबिक जिन प्रोडक्ट्स की वारंटी लॉकडाउन के दौरान खत्म हो रही थी उनकी वारंटी बढ़ा दी गई है। लॉकडाउन अवधि की गिनती 23 मार्च से 21 दिनों के लिए है। इसके तहत स्मार्टफोन की वारंटी 12 महीने के लिए बढ़ाई जा रही है जबकि चार्जर, केबल, बैटरी और ईयरफोन की 6 महीने के लिए बढ़ाई जा रही है। इस ऑफर में वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट और डैमेज प्रोटेक्शन भी शामिल है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें