Vodafone idea की नई सेवा, किराना और दवा दुकान से कराएं रिचार्ज

वोडाफोन आइडिया ने लॉकडाउन के बीच अपने ग्राहकों को बड़ी सुविधा देते हुए किराना और मेडिकल स्टोर से मोबाइल रिचार्ज कराने की सुविधा दी है। वोडाफोन आइडिया के ग्राहक अब पास के किसी भी किराना दुकान और मेडिकल स्टोर से पर जाकर अपना मनपसंद रिचार्ज करा सकते हैं, हालांकि यह सेवा फिलहाल उत्तर प्रदेश पश्चिम में ही है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इसे अन्य सर्किल में भी शुरू किया जाएगा।

कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि यह सुविधा यूपी वेस्ट सर्किल के 6,500 से अधिक किराना दुकान और मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध करा दी गई है। वहीं इनकी संख्या तेजी से बढ़ाने पर भी काम चल रहा है। वोडाफोन आइडिया के दावा है कि इन स्टोर्स से लोग भारी संख्या में रिचार्ज भी करा रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले कंपनी ने मैसेज और मिस्ड कॉल के जरिए रिचार्ज की सुविधा दी है। साथ ही एटीएम से भी रिचार्ज कराया जा सकता है। वहीं जो लोग स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं वे अपने माय आइडिया और माय वोडाफोन एप से खुद ही रिचार्ज कर सकते हैं।
- लॉकडाउन में बड़े काम के हैं ये पांच मोबाइल एप, होम डिलीवरी से लेकर एंटरटेनमेंट तक का है फुल इंतजाम
- फोन में एक साथ इस्तेमाल करने हैं दो एप, तो इस तरह से करें स्प्लिट स्क्रीन
- Twitter कर रहा नए फीचर की टेस्टिंग, अपमानजनक ट्वीट करने पर मिलेगा अलर्ट
- Aarogya Setu App: हैकर ने सिक्योरिटी पर उठाए सवाल तो सरकार ने कहा- नहीं है कोई खतरा