डिवाल्ट ने मजदूरों के लिए बेहद खास 'सॉलिड फोन'

जोए क्लेनमैन/ तकनीकी रिपोर्टर, बीबीसी न्यूज़
Fri, 22 Apr 2016 01:18 PM IST
सार
विज्ञापन
Construction company Dewalt unveils smartphone

    विस्तार

    ब्रिटेन की एक नामचीन निर्माण कंपनी ने उद्योग क्षेत्र के मजदूरों के लिए बेहद खास 'टफ़ फ़ोन' बनाया है।

    यह स्मार्टफोन इतना मजबूत है कि 2 मीटर की ऊंचाई से ईंट-पत्थर, कंक्रीट या फ़र्श पर गिरने से भी यह ख़राब नहीं होगा।

    विज्ञापन

    यही नहीं इसमें एक और खास बात है। चाहे शून्य से 20 डिग्री नीचे की जमा देने वाली ठंड हो या फिर 60 डिग्री की झुलसा देने वाली गर्मी, दोनों स्थितियों में यह बख़ूबी काम कर सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    डिवाल्ट नाम की इस कंपनी के लिए MD501 स्मार्टफोन पहला प्रयोग है।

    MD501 एक एंड्रॉयड स्मार्टफोन है। इसकी कीमत 544 डॉलर यानी लगभग 38 हज़ार रुपए हैं।

    डिवाल्ट ने मजदूरों के लिए बेहद खास 'सॉलिड फोन'

    एक खुदरा व्यापारी ने बीबीसी को बताया कि खुद को 'टफ़ फोन' बताने वाले स्मार्टफोन का बाजार खूब फल फूल रहा है।

    स्मार्टफोन को पानी और धूल-मिट्टी के प्रभाव से बचाने के लिए वाटरप्रूफ और डस्टप्रूफ बनाया जाता है।

    ब्रितानी कंपनी 'टफ़फोन्स' के क्रय प्रबंधक जेम्स बुकर ने बताया कि मजबूत बॉडी होने के कारण टफ़ फोन में बड़ी बैटरी भी लगाई जा सकती है।

    डिवाल्ट फ़ोन 8 घंटे लंबे टॉक टाइम का दावा करता है।

    बुकर के अनुसार MD501 स्मार्टफोन में इन-बिल्ट वायरलेस चार्जर है। अन्य फ़ीचर्स में इसका टचस्क्रीन गोरिल्ला ग्लास से बना हुआ है। मजदूर दस्ताने पहन कर भी स्मार्टफोन के टचस्क्रीन से काम ले सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें