लेनोवो ने उतारा किफायती लैपटॉप आइडियापैड 100एस, कीमत 14,999 रुपये

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Thu, 21 Apr 2016 05:07 PM IST
विज्ञापन
 Lenovo IdeaPad 100S Windows 10 Laptop Launched at Rs. 14,999

    कंप्यूटर बनाने वाली कंपनी लेनोवो ने स्मार्टफोन से भी सस्ता लैपटॉप बाजार में उतारकर सबको हैरान कर दिया है। कंपनी भारत में किफायती आइडियापैड 100एस (Lenovo IdeaPad 100S) लैपटॉप लॉन्च किया है। इसकी कीमत 14,999 रुपये है। यह ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील पर उपलब्ध है। यह विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ है, इस कीमत में यह इसकी सबसे बड़ी खासियत है।

    Lenovo IdeaPad 100S
    Lenovo IdeaPad 100S

    लेनोवो आइडियापैड 100एस 11.6 इंच एचडी (1366x768 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ है। इसके अलावा यह 1.83 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर इंटल एटम ज़ेड3735एफ प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ काम करता है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए मैमोरी को बढ़ाया जा सकता है।

    Lenovo IdeaPad 100S
    Lenovo IdeaPad 100S

    लैपटॉप 0.3 मेगापिक्सल वेबकैम, ब्लूटूथ वी4.0, वाई-फाई, दो यूएसबी 2.0 पोर्ट, एचडीएमआई पोर्ट जैसे फीचर्स के साथ है। कंपनी का दावा है कि यह 8 घंटे का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें