4G डाउनलोडिंग स्पीड में जियो ने लगातार चौथी बार मारी बाजी

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 05 Jun 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
Jio was the fastest 4G network in India in April Says TRAI
JIO

    अगर आप भी एक जियो यूजर्स हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। लगातार चौथी बार डाउनलोडिंग स्पीड के मामले में देश के सभी टेलीकॉम कंपनियों को पीछे छोड़ते हुए रिलांयस जियो नंबर 1 पर काबिज हो गया है। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) की नई रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल महीने में जियो की डाउनलोडिंग स्पीड अधिकतम यानी 19.12mbps रही।

    बता दें कि मार्च महीने में जियो की डाउनलोडिंग स्पीड 18.48 एमबीपीएस थी।यह लगातार चौथा महीना है जब जियो ने स्पीड के मामले में देश की तमाम कंपनियों को पीछे छोड़ा है। ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल में आइडिया सेल्युलर की 4 जी डाउनलोडिंग स्पीड 13.70 एमबीपीएस, वोडाफोन इंडिया के नेटवर्क पर 13.38 एमबीपीएस की स्पीड दर्ज की गई, जबकि एयरटेल के नेटवर्क पर डाउनलोड स्पीड 10.15 एमबीपीएस रही।

    विज्ञापन

    बता दें कि मार्च में जियो की डाउनलोडिंग स्पीड 18.48 एमबीपीएस, भारती एयरटेल की औसत स्पीड 6.57 एमबीपीएस रही, जबकि वोडाफोन तीसरा सबसे तेज मोबाइल नेटवर्क था। वोडाफोन की डाउनलोडिंग स्पीड 6.14 एमबीपीएस रही। वहीं आइडिया के 4जी स्पीड पर नजर डालें तो इसकी 5.9 एमबीपीएस थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें