स्मार्ट मार्केटिंग से Comio ब्रांड जीत रहा है नवयुवकों का विश्वास: CEO- संजय कुमार कालीरोना

भारत, चीन के बाद दुनिया का सबसे बड़ा स्मार्टफोन मार्किट है। इंटरनेशनल डाटा कॉर्पोरेशन आईडीसी के अनुसार भारत में साल 2017 के सितम्बर माह में, पिछले वर्ष 2016 के मुकाबले 21 प्रतिशत से ज्यादा स्मार्टफोन्स की बिक्री हुई। रिपोर्ट्स की मानें तो दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते स्मार्टफोन बाजारों में से भारत, जल्द ही देश का सबसे बड़ा स्मार्टफोन का बाजार होगा।
इसी दौरान भारत में बहुत से नए स्मार्टफोन्स लांच हो रहे है, जिनमें से एक उभरता हुआ नाम है “कोमिओ स्मार्टफोन्स” का, जो अपनी सटीक मार्केटिंग नीति, वाजिब दाम और जबरदस्त प्रोडक्ट रेंज में लॉन्च होने के कुछ ही समय बाद बाज़ी मारता नजर आ रहा है। इतने कम समय में जबरदस्त उपलब्धियां हासिल करने के पीछे का राज जानने के लिए अमर उजाला की ख़ास बातचीत हुई कोमिओ स्मार्टफ़ोन्स के यंग एंड डायनामिक सीईओ (CEO), संजय कुमार कालीरोना से।
देखें एक्सक्लूसिव बातचीत CEO संजय कुमार कालीरोना के साथ:
डेढ़ महीने में बिके कोमियो के 60 हजार स्मार्टफोन

प्रश्न-
संजय जी, आप टेलीकॉम एवं मोबाइल इंडस्ट्री से लगभग दो दशकों से जुड़े हैं, भारत में ये जो स्मार्टफोन्स की क्रांति चल रही है, यह कितनी दूर तक जायेगी ?
उत्तर -
हम सभी जानते हैं की आज के युग में जो भी लोग हैं युथ हो या एज्ड पर्सन हर किसी को मोबाइल फ़ोन की जरुरत है। मोबाइल के साथ साथ जो इंटरनेट की क्रांति आयी है अभी 4 जी या जिओ की वजह से हर घर में इंटरनेट पहुँच चुका है, तो मुझे लगता है मोबाइल की डिमांड इस तरह से बढ़ती रहेगी और इनोवेशन आती रहेगी। इंटरनेट के माध्यम से हमें आज सब कुछ उपलब्ध हो जाता है, जो हम देखना चाहते हैं या करना चाहते हैं। जिस तरीके से हम इंडिया का ग्रोथ देख रहे हैं आज इंडिया दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन मार्किट बन चुका है। पिछले क्वार्टर में इंडिया ने यूएसए को भी पछाड़ दिया है, भारत अपनी जनसँख्या के हिसाब से वर्ल्ड का लार्जेस्ट स्मार्टफोन मार्किट बहुत जल्दी बनने जा रहा है।
प्रश्न - कोमिओ हैंडसेट लॉन्च के बाद कैसा रिस्पांस मिल रहा है आपको ?
उत्तर -
रिस्पांस बहुत ही उत्साहजनक रहा है, हमारे डीलर और एग्जीक्यूटिव कोमिओ को ले कर काफी उत्साहित हैं। पहले महीने में ही 15 दिन के अंदर करीबन 20 हजार कस्टमर बन चुके थे, पिछले डेढ़ महीने मेंसाठ हजार से ज्यादाकस्टमर हमारे मोबाइल खरीद चुके हैं। अगर देखा जाए तो हर एक मिनट में कोमिओ का एक कस्टमर बन रहा है।
प्रश्न - कौन कौन से क्षेत्र में आप विस्तार कर रहे हैं?
उत्तर -
जल्दी ही सभी क्षेत्रों में हम कोमिओ को पहुँचाएंगे, अभी हमने अक्टूबर में पश्चिमी भारत के अंदर कोमिओ लॉन्च किया है, फिर हम जनवरी, फरवरी और मार्च के अंदर दक्षिण भारत के अंदर लॉन्च करेंगे, उसके बाद हम पूर्वी भारत के अंदर जाएंगे। ऑनलाइन में हम लोग पहले से मौज़ूद हैं तो इस साल के आखिर तक हम लोग भारत के सभी राज्यों के अंदर उपलब्ध हो जाएंगे।
प्रश्न - जिस मार्किट सेगमेंट में आप उतरें हैं वहाँ आपके कॉम्पिटिटर काफी एग्रेसिव मार्केटिंग और ब्रांड प्रेसेंस कर रहे है और जम कर पैसा लगा रहे हैं , आप कैसे अपना वजूद बनायेंगे, क्या स्ट्रेटेजी रहेगी आपकी ?
उत्तर -
हमारा ब्रांड मिड सेगमेंट का है और हमारा टारगेट सेगमेंट बी और सी क्लास शहरों के युथ हैं। हमारे मार्केटिंग कैंपेन में हमलोग अपना पैसा बहुत चुनिंदा जगह अपने कस्टमर सेगमेंट को देखते हुए इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी तरह से देखेंगे तो हम लोग टेलीविज़न या न्यूज़ पेपर के अलावा डिजिटल मार्केटिंग पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं। यहाँ तक की हमारे सेलेब्रिटीज़ भी इंटरनेट स्टार हैं जो बहुत फेमस हैं जिनके लाखों फैंस हैं। बहुत ज्यादा पैसा खर्च करने के जगह हम स्मार्ट मार्केटिंग या स्ट्रेटेजिक तरीके से मार्केटिंग में खर्चा कर रहे हैं जिसका हमें बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
प्रश्न - आपकी प्रोडक्ट रेंज में चार फ़ोन पहले ही लॉन्च हो चुके हैं और आप पांचवा भी लेकर आ रहे हैं, उनके बारे में और जानकारी मिल सकती है?
उत्तर -
कोमिओ ने मिड सेगमेंट स्मार्टफोन सेक्शन से कदम आगे बढ़ाया है, जिसकी शुरुआती रेंज 6000 से है। सी 1 हैंडसेट युथ को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, जैसे आज युथ को लाउड म्यूजिक पसंद है तो इसके अंदर 32 जीबी इंटरनल मेमोरी है तो यूजर जितने चाहे उतने गाने या वीडियो स्टोर कर सकता है। इसमें 8 एमपी का कैमरा है और हमने कोशिश की है 6000 के बजट के अंदर ये फ़ोन आ जाए। हर प्रोडक्ट अलग अलग कंस्यूमर सेगमेंट के हिसाब से है। सी 2 फ़ोन बड़ी बैटरी पर फोकस्ड है, इसकी स्क्रैच फ्री बॉडी है, 2 जीबी प्लस 16 जीबी मेमोरी है और 8 एमपी का कैमरा है। यह सेल्फी फोकस्ड यानि कैमरा प्रोडक्ट है। एस1 फ़ोन स्टाइलिश बॉडी के ऊपर फोकस्ड है, इसमें 13 एमपी कैमरे के साथ साथ फिंगर प्रिंट सेंसर भी है और यह 8999 तक की रेंज में उपलब्ध है। पी1 फ़ोन अच्छी बैटरी बेक अप के साथ आता है और यह 10,000 तक की रेंज में उपलब्ध है। यही हमारी प्रोडक्ट रेंज है और आगे चलके भी हम इस रेंज को और बढ़ाएंगे और 12000 तक ले कर जाएंगे।
सरल स्वाभाव मगर कुशाग्र बुद्धि, कोमिओ स्मार्टफोन्स के सीईओ और डायरेक्टर संजय कालीरोना से बात करके हमें यकीन हो गया कि ना सिर्फ भारत जल्द ही स्मार्टफोन्स का नंबर एक मार्किट बनेगा, बल्कि अपनी नपी तुली और सटीक रणनीति के रहते बहुत जल्द मिड सेगमेंट स्मार्टफोन मार्किट का एक प्रबल दावेदार बनेगा।