कोमियो ने लॉन्च किए तीन मेक इन इंडिया स्मार्टफोन, कीमत 5,999 रुपए से शुरू

स्मार्टफोन बाजार में हाल ही में कदम रखने वाली कंपनी कोमियो ने भारत में तीन नए 'मेड इन इंडिया' स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। कोमियो सी2, सी1 और एस1 तीनों ही स्मार्टफोन मिड सेगमेंट के हैं। कोमियो सी1 की कीमत 5999 रुपए, कोमियो सी2 की कीमत 7199 रुपए और कोमियो एस1 की कीमत 8999 रुपए है।
पढ़ें: 309 नहीं, 199 रुपए में भी Jio दे रही हर दिन 1 जीबी डाटा, लेकिन ये है शर्त
कोमियो स्मार्टफोन का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। इंडिया में स्मार्टफोन बाजार पूरा यूथ और मिड सेगमेंट पर निर्भर है, क्योंकि सबसे ज्यादा यूजर इसी सेगमेंट में हैं। कोमियो ने इस सेगमेंट को ध्यान में रखते हुए अपने हैंडसेट तैयार किये हैं। शायद यही वजह है जिस कारण इतने कम समय में इसने अपना मार्केट पक्का कर लिया है।
भारतीय स्मार्टफोन उपयोगकर्ता को ध्यान में रखते हुए, कोमियो स्मार्टफोन अपनी लॉन्ग बैटरी लाइफ, साउंड की गुणवत्ता, मेमोरी और सस्ती कीमत को लेकर बाजार में उपस्थित है। कोमयो इंडिया के सीईओ एवं डायरेक्टर श्री संजय कुमार कालीरोना ने कहा, "हमारे राष्ट्रीय प्रक्षेपण के बाद बहुत ही कम समय के भीतर हम 'मेड इन इंडिया' स्मार्टफोन के साथ अपने उपभोक्ताओं के पास वापस आ गए हैं। यह इंडियन मार्केट में हमारी दूरदर्शी विज़न के साथ जुड़ा है और मिड सेगमेंट स्मार्टफोन श्रेणी में चोटी पर आने के हमारे लक्ष्य को हासिल करने में एक कदम और बढ़ाता है। हम इस प्रतिक्रिया से खुश हैं जो हमने अभी तक प्राप्त की है और साथ ही अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए उत्सुक भी हूं।“
ये हैं स्मार्टफोन के फीचर्स

सभी तीनों स्मार्टफोन क्वाड-कोर Mediatek चिप सेट, 32 जीबी की इंटरनल मेमोरी और 4 जी VoLTE के साथ आते हैं। सभी हैंडसेट पहले से लोड एंटी थेफ़्ट फीचर के साथ आते हैं। इसके अलावा कंपनी फ्री वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी साथ ही एक साल + 100 दिन की मैन्युफैक्चरर वारंटी भी प्रदान कर रहा है।
कोमियो सी1 मेटल फ्रेम और हाय-फाई म्यूजिक के साथ आता है। यह मेलो गोल्ड और स्पेस ब्लैक रंगों में उपलब्ध है। फोन में 5 जीबी इंटरनल मेमोरी और 5 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। कोमियो सी1 का सेल्फी कैमरा 5 मेगापिक्सेल और रियर कैमरा 8 मेगापिक्सेल ऑटोफोकस के साथ आता है। वहीं, कोमिओ C2 हैंडसेट में 5 इंच की एचडी आईपीएस डिस्प्ले और दो रंगों- रॉयल ब्लू और रॉयल ब्लैक में उपलब्ध है। इसका रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल और सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।
कोमिओ एस1 स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सेल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा में मौजूद है। इस फोन में 5.2 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले है, साथ ही फ्रंट फिंगर प्रिंट सेंसर, 2 जीबी रैम और 2700 एमएएच की बैटरी है। कोमियो का रिलायंस जिओ के साथ एक एक्सक्लूसिव टाईअप भी है।