युवा शक्ति को ध्यान में रखकर बनाये गए हैं कोमिओ स्मार्टफोन्स - CMO सुमित सहगल

स्मार्टफोन्स सच में बहुत स्मार्ट हो गए हैं और आज इसे इस्तेमाल करने वाले अपनी हर बड़ी छोटी ज़रुरत के लिए इसपर निर्भर हैं। खासकर भारत में लोगों की स्मार्टफोन पर निर्भरता बढ़ती जा रही है, चाहें बड़े शहर हों या छोटे। इंटरनेशनल डाटा कारपोरेशन यानी (IDC) के क्वार्टरली मोबाइल फ़ोन ट्रैकर के अनुसार भारतीय स्मार्टफोन मार्किट में 14% की ग्रोथ दर्ज की गयी है। आज भारत दुनिया का सबसे तेज़ी से बढ़ता हुआ स्मार्टफोन मार्किट बन गया है। भारत में स्मार्टफोन की लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण है यहाँ का युवा वर्ग। भारतीय युवाओं में तेज़ी से पोपुलर होते स्मार्टफोन ब्रांड कोमियो ने शायद इस युवा शक्ति को बहुत अच्छे से पहचाना है और अपनी सटीक मार्केटिंग स्ट्रेटेजी को प्रमुख फोकस बनाया है। इस सफल मार्केटिंग स्ट्रेटेजी के सूत्रधार हैं कोमियो स्मार्टफोन के दूरदर्शी CMO श्री सुमित सहगल, जिन्होंने अमर उजाला के साथ एक ख़ास मुलाक़ात में अपनी सोच को साझा किया।
यहां पढ़ें सुमित सहगल से अमर उजाला के सवाल और जवाब

प्रश्न - कोमियो स्मार्टफोन 6,000-12,000 रूपए की प्राइस ब्रैकेट में उपलब्ध है, इसकी कोई ख़ास वजह?
उत्तर - इस प्राइस ब्रैकेट के पीछे कईं वजह हैं, पहला यह की यह बहुत लार्ज मार्किट है, 45 से 50 प्रतिशत मार्किट इसी सेगमेंट में है। दूसरी वजह टारगेट युथ है। टियर 2, टियर 3 नगर जो हमारी सोसाइटी के बड़े भाग हैं और उन्हें 6,000 से 12,000 तक का हैंडसेट ज्यादा भाएगा और उनके बजट में होगा। इस मार्किट का बड़ा सेगमेंट है हमारा यूथ, जो यह हैंडसेट लेना चाहते हैं, इसलिए हम इस मार्किट में हैं।
प्रश्न - टियर 2, टियर 3 टाउन के युवकों के अलावा मेट्रो सिटीज के यूथ के लिए भी हैं यह फ़ोन ?
उत्तर- हाँ, क्योंकि मेट्रो में भी अलग अलग वर्ग के लोग हैं, उच्च वर्ग भी हैं और कुछ मिडल क्लास भी हैं। कोमिओ स्मार्टफोन्स उनके लिए हैं जो इस प्राइस रेंज में वैल्यू अच्छी देखते हैं।
प्रश्न – आपके टारगेट कस्टमर्स यूथ हैं, तो किन शहरों और किस विचारधारा के युवकों को टारगेट कर रहे हैं आप?
उत्तर – आज सोसाइटी काफी बदल चुकी है, पहले के समय में और आज के समय के युथ में काफी अंतर है। पुराने समय में फैसला करने के लिए तीन चार नाम होते थे, रूल्स, प्रिंसिपल, सोसाइटी के नॉर्म्स को सब लोग बहुत फॉलो करते थे। आज के यूथ में काफी बदलाव आ गया है। पिछले दशक में प्रोफेशन काफी अलग अलग हो गए हैं, अब ऐसा नहीं है की इंजीनियर और डॉक्टर ही बनना है। ऐसे कईं उदाहरण हैं जिन्होंने कम उम्र में अपने दिल की बात सुनी, अपने पसंद के प्रोफेशन को चुना और उसमे उन्होंने सफलता पाई। इस सब में सोशल मीडिया, टेक्नोलॉजी और इंटरनेट ने बहुत बढ़त दी है। कोमिओ स्मार्टफोन्स ऐसे युथ वर्ग को टारगेट कर रहे हैं।
प्रश्न- हाल ही में 2017 में आपका ब्रांड लॉन्च हुआ है, उसके बाद कैसा रिस्पांस मिल रहा है आपको?
उत्तर – खुशखबरी तो यह है की रिस्पांस बहुत ही अच्छा है, हमारे रिटेलर प्रोडक्ट से बेहद खुश हैं, हमारे डिस्ट्रीब्यूटर भी खुश है। डेढ़ महीने में लगभग 45 से 50% फ़ोन एक्टिव हो गए हैं, जिसका मतलब कंस्यूमर उन्हें इस्तेमाल करने लगे हैं और खुश हैं। हमारे प्रोडक्ट से उत्तर और पूर्वी राज्यों में हमारा
रिस्पांस काफी अच्छा है।
कामियो स्मार्टफोन के CMO सुमित सहगल से मिलकर एहसास हुआ कि वह अपने लक्ष्य और विज़न में बहुत स्पष्ट हैं। जिस तरह से कोमियो ब्रांड ने आज के भारतीय युवाओं की नब्ज़ पकड़ी है उसका श्रेय कामियो स्मार्टफोन के CMO और उनकी युवा मार्केटिंग टीम को ही जाता है| युवा शक्ति ही निश्चित रूप से भारत के भविष्य को संचालित करेगी। केवल समय ही बताएगा कि कामियो जैसे यूथ सेंट्रिक ब्रांड देश के युवाओं के सकारात्मक विकास में क्या योगदान देंगे।