कोमियो बना रहा है भारतीय ‘युवाओं के लिये, युवाओं का और युवाओं द्वारा’ डिजाइन किया स्मार्टफोन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 19 Feb 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
Comio Launched S1 Lite and C2 Lite Smartphones in India For Youth, Know price and specifications
Comio Smartphone Launching

    भारतीय युवाओं के बाजार पर केन्द्रित एक उभरते स्मार्टफोन ब्रांड कोमियो इंडिया ने दो नये फीचर-लोडेड मॉडल लॉन्च किये हैं। इनका नाम है- कोमियो एस1 लाइट और सी2 लाइट। सुंदरता और कार्यात्मकता को ध्यान में रखकर बनाये गये एस1 लाइट का मूल्य 7499 रू. और सी2 लाइट का मूल्य 5999 रू. है। पिछले मॉडल्स के सफल होने के बाद नये कोमियो एस1 लाइट और सी2 लाइट में कोमियो एस1 और सी2 की डिजाइन है, जो कि कोमियो के सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन्स हैं। यह फोन अगले सप्ताह से उत्तर और पश्चिम के बाजारों में उपलब्ध होंगे। लाइट श्रृंखला फोन्स का डिजाइन भव्य है, इनमें स्टॉक एंड्रॉइड ओएस पर आधारित कोमियो यूआई है, इनका बैटरी बैकअप शक्तिशाली है, इनमें ओटीजी और कई सुरक्षा विशेषताएं हैं। इससे पता चलता है कि कोमियो की लाइट श्रृंखला को हल्के में नहीं लेना चाहिये।

    कोमियो एस1 लाइट और सी2 लाइट की स्पेसिफिकेशन

    Comio S1 LITE blue
    Comio S1 LITE blue

    एस1 लाइट में भव्य डिजाइन और डिस्पले के अलावा 13 एमपी रीयर और 8 एमपी फ्रंट कैमरा और कई खूबियाँ, जैसे ब्यूटी, बोके, पैनोरमा, वाटरमार्क, एचडीआर, फिल्टर और स्माइल कैप्चर इफेक्ट्स हैं। कोमियो एस1 लाइट का डिजाइन अनोखा है, इसके किनारे गोलाकार हैं और यह समुद्री नीले, रॉयल ब्लैक और सनराइज गोल्ड रंगों में उपलब्ध है। इसकी पतली डिजाइन और मैटेलिक फिनिश इसे रखने में आसान बनाती है और देखने में सुंदर भी। इसके 13-मेगापिक्सल ऑटो फोकस वाले फ्लैश रीयर कैमरा और हर बारीक पहलू को समेटने वाले फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से हर कोई फोटोग्राफर बन सकता है। कोमियो एस1 लाइट के पिछले हिस्से में आकर्षक बैक कवर फिनिश है, जो प्रकाश को स्टाइल से परावर्तित करती है। 5.0-इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले वाली पतली बनावट वाले इस यंत्र में 2+32 जीबी रैम और 3050एमएएच की बैटरी है, जो इसे एक बेहतरीन खरीद बनाती है।

    विज्ञापन

    कोमियो सी2 लाइट में कई विशेषताएं हैं, जैसे शक्तिशाली बैटरी, बेहतरीन सुरक्षा विशेषताएं, फ्लैश के साथ 8 एमपी ऑटो -फोकस रीयर कैमरा, फ्लैश के साथ 5 एमपी सेल्फी कैमरा, 128जीबी की एक्सपैंडेबल मेमोरी और शानदार म्यूजिक क्वलिटी। इसकी डिजाइन पर विशेष ध्यान दिया गया है। सी2 लाइट में 5- इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले है और यह सनराइज गोल्ड, रॉयल ब्लैक और मेटलिक ग्रे रंगों में उपलब्ध है। कैमरे का ब्यूटी फंक्शन एक अन्य विशेषता है। इसमें स्टॉक एंड्रॉइड 7.0 नौगट पर आधारित कोमियो यूआई है। कोमियो सी2 लाइट में 3900एमएएच की बैटरी है, जो 27 घंटे के टॉक टाइम के साथ दो दिनों तक चार्ज रहती है और इसका स्टैंडबाय टाइम 270 घंटे है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कोमियो के फोन के साथ जियो देगा 2,000 रुपये का कैशबैक

    Comio C2 LITE Gold
    Comio C2 LITE Gold

    आपूर्ति के लिये निर्मित, कोमियो स्मार्टफोन्स दमदार प्रदर्शन, तीव्र कनेक्टिविटी और बेहतर बैटरी लाइफ का सही संतुलन हैं। इन फोन्स में फ्रीजर एप्लीकेशन भी है। फ्रीजर ऐप्प आपको रैम की चिंता किये बिना कई ऐप्लीकेशंस का एक साथ उपयोग करने की अनुमति देता है। इन फोन्स की एक दिलचस्प खूबी है वीनस ब्राउजर। यह स्मार्टफोन के उपयोगकर्ताओं के लिये एक हल्का वेब प्लेटफार्म है। इसमें ब्राउजिंग, ऐप्प स्टोर और सेवाओं जैसी उन्नत कार्यात्मकता है।

    इस ऐप्प से उपयोगकर्ता खरीदारी, गेम खेलना, ब्राउजिंग, संगीत सुनना और फिल्में देखना, आदि कार्य कर सकते हैं। वीनस ऐसा पहला भारतीय ब्राउजर समाधान है, जो भारत के प्रमुख राज्यों को कवर कर हाइपर-रीजनल कंटेन्ट देता है। यह ब्राउजर भारत की 22 क्षेत्रीय भाषाओं को सहयोग करता है। कोमियो के सभी स्मार्टफोन्स बहुमूल्य एंटी-थेफ्ट फीचर के साथ आते हैं। यह फीचर सभी हैंडसेट में प्रिलोडेड है। कोई संदिग्ध गतिविधि होने पर पंजीकृत मोबाइल नंबर के साथ सिम आधारित अलर्ट साझा किये जाते हैं। एंटी-थेफ्ट की एक रोचक विशेषता है, ‘इंट्रूडर सेल्फी’। दूसरे शब्दों में कहें तो, जब कोई व्यक्ति पैटर्न या पिन को तोड़कर फोन को अनलॉक करने की कोशिश करता है, तब फोन उस व्यक्ति की तस्वीर खींच लेता है। अन्य विकल्पों में लॉक और अनलॉक फीचर, शटडाउन ब्लॉकर, डाटा बैक अप और सिम से सम्बंधित कार्य शामिल हैं।

    कोमियो स्मार्टफोन्स ने रिलायंस जियो के साथ साझेदारी की है। इसके माध्यम से युवाओं को बेमिसाल पैकेजेज एवं कैशबैक ऑफर्स उपलब्ध कराये जायेंगे। उपभोक्ता अब कोमियो स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने पर कम कीमतों में अनलिमिटेड डेटा एवं टॉक टाइम ऑफर्स का आनंद उठा सकते हैं। कैशबैक वाउचर्स ग्राहक के खाते में क्रेडिट हो जायेगा और माइजियो एप्प में ‘माइ वाउचर्स‘ के अंतर्गत नजर आयेगा। इसे माइजियो एप्प के जरिये 198/299 रूपये के प्लान्स के साथ रिचार्ज करवाते समय रिडीम कराया जा सकता है। ग्राहक को 198/299 रूपये के मासिक प्लांस के पहले सफल रिचार्ज पर 2200 रूपये का कैशबैक (44’50 रूपये के वाउचर्स) मिलेगा, जिसे दूसरे रिचार्ज से रिडीम कराया जा सकता है।

    श्री संजय कुमार कलिरोना, सीईओ एवं डायरेक्टर, कोमियो स्मार्टफोन्स ने कहा, ‘‘हमने एक कदम और आगे बढ़ाया है और हम ग्राहकों को रिलायंस जियो के साथ बेमिसाल डेटा एवं कैशबैक ऑफर्स की पेशकश कर रहे हैं। इसकी पेशकश हमारे दैनिक जीवन में इंटरनेट के उच्च इस्तेमाल के मौजूदा युग को ध्यान में रखकर की जा रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें