COIAI और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के बीच ‘उत्कृष्टता केंद्र’ स्थापना के लिए हुआ समझौता

प्रदीप पांडे
भाषा, नई दिल्लीप्रदीप पांडे
Wed, 19 Dec 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
COAI signs MoU with World Trade Center India Services Council
COAI

    दूरसंचार उद्योग के संगठन सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने अपने तरह का पहला इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिजाइन विनिर्माण (ईएसडीएम) उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने के लिए वर्ल्ड ट्रेड सेंटर इंडिया सविर्सेस काउंसिल के साथ समझौता किया है।यह केंद्र नोएडा के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में स्थापित किया जाएगा।

    सीओएआई ने एक विज्ञप्ति में कहा कि प्रस्तावित केंद्र देश में मोबाइल, दूरसंचार, इलेक्ट्रॉनिक और अन्य संबद्ध उद्योगों के लिए कौशल विकास, डिजाइन, शोध, उद्यमिता और नवोन्मेष प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में साथ काम करेगा। साथ ही इस उद्योग के लिए मानव पूंजी का निर्माण करेगा।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः 12GB रैम के साथ लांच हुआ दुनिया का सबसे फास्ट स्मार्टफोन, 512GB इनबिल्ट स्टोरेज भी मिलेगी

    इस मौके पर सीओएआई के महानिदेशक राजन एस. मैथ्यू ने कहा कि वर्ल्ड ट्रेड सेंटर इंडिया सविर्सेस काउंसिल के साथ इस समझौते को लेकर वह उत्साहित हैं। हमारा गठजोड़ दीर्घावधि में उद्योग, राज्य और देश की व्यापक स्तर पर आगे बढ़ने में मदद करेगा। ईडीएसएम का कारोबार देश में तेजी से बढ़ रहा है और 2025 तक इसका आकार 400 अरब डॉलर हो जाने की उम्मीद है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस करार पर सीओएआई के महानिदेशन राजन एस मैथ्यू ने कहा कि वर्ल्ड ट्रेड सेंटर इंडिया सर्विसेज काउंसिल के साथ साझेदारी करके हम बहुत उत्साहित हैं। यह वैश्विक कारोबार केलिए संपर्क, आइकनिक प्रॉपर्टीज और समेकित व्यापार सेवाएं देने वाला अंतर्राष्ट्रीय इकोसिस्टम है जो कई शहरों और देशों में मौजूद है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें