Flipkart India: Flipkart की सेल में चाइनीज हैकर्स ने खरीदारों को बनाया शिकार

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 19 Dec 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
Flipkart India Sale: Chinese hackers targeted Indian shoppers in Flipkart Big Billion Day sale says CyberPeace Foundation Report
फ्लिपकार्ट इंडिया: hacker - फोटो : Lifewire

    भारत-चीन सीमा विवाद और चाइनीज एप्स पर प्रतिबंद के बाद चाइनीज हैकर्स बौखला गए हैं और अपनी इस बौखलाहत को वे हैकिंग के जरिए शांत करने की कोशिश कर रहे हैं। खबर है कि फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल के दौरान चीन के दो हैकर्स ग्रुप GuangDong और Henan ने लोगों को शिकार बनाया है। इसकी जानकारी CyberPeace फाउंडेशन की एक रिपोर्ट से मिली है।

    Spin The Lucky Wheel बना सबसे बड़ा हथियार

    रिपोर्ट में कहा गया है कि चाइनीज हैकर्स ने भारतीय खरीदारों को हैक करने के लिए Spin The Lucky Wheel Scam को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया है। बता दें कि Spin The Lucky Wheel Scam के लकी ड्रॉ होता है जिसमें कई तरह के इनाम दिए जाते हैं। यह हैकिंग अक्तूबर में हुई फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल के दौरान हुई है।

    विज्ञापन

    बनाया नकली गेम Amazon Big Billion Day Sale

    Fake Amazon Big Billion Day Sale
    Fake Amazon Big Billion Day Sale - फोटो : अमर उजाला

    आपको जानकर हैरानी होगी कि चाइनीज हैकर्स ने फ्लिपकार्ट की तरह अमेजन के नाम से Amazon Big Billion Day Sale एक लगी ड्रा बनाया, जबकि अमेजन की सेल की नाम द ग्रेट इंडियन फेस्टिवल था। इस गेम की आड़ में हैकर्स ने लोगों को 128 जीबी स्टोरेज वाला OPPO F17 Pro देने का वादा किया। इसके बाद लोगों के व्हाट्सएप पर संदिग्ध मैसेज भेजे गए और उस मैसेज को दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ शेयर करने को कहा गया। मैसेज के साथ दिए जा रहे सभी लिंक चीन के थे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अलीबाबा के सर्वर पर रजिस्टर्ड थे डोमेन

    रिपोर्ट में कहा गया है कि हैकर्स द्वारा शेयर किए जा रहे सभी डोमेन अलीबाबा क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर्ड थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 'Spin the Wheel' स्कैम हैकिंग का काफी पुराना तरीका है। सोशल मीडिया पर अक्सर इस तरह के पोस्ट आपको देखने को मिल जाएंगे। फेस्टिव सेल के दौरान भारत में ऑनलाइन शॉपिंग को लेकर काफी क्रेज रहता है जिसका फायदा ये हैकर्स उठाते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें