चीनी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में 2.75 लाख करोड़ की बिक्री

गौरव पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालागौरव पाण्डेय
Wed, 13 Nov 2019 03:28 AM IST
Chinese E Commerce Company Alibaba broke all records of one day sale

    अमेरिका और चीन में बढ़ते व्यापार तनाव और सुस्त अर्थव्यवस्था के बीच चीन की ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ने एक दिन में बिक्री के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। अलीबाबा ने ‘सिंगल्स डे बिक्री’ में 38.38 अरब डॉलर यानी करीब 2.75 लाख करोड़ रुपये के उत्पाद बेचे। यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले 25.7 फीसदी ज्यादा रहा है।

    कंपनी ने बताया कि समूह के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर महज 29.45 सेकंड में 70 हजार करोड़ रुपये की बिक्री की और महज 16 घंटे 24 मिनट के भीतर ही एक दिन में बिक्री के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए और पिछले साल के 30 अरब डॉलर से कहीं आगे निकल गई। व्यापार तनाव के बीच इस बिक्री पर दुनियाभर के अर्थशास्त्रियों और कारोबारियों की निगाह टिकी थी।

    अलीबाबा के टीमॉल प्लेटफार्म और ताओबाओ के अध्यक्ष फैन जियांग ने कहा, हमने बिक्री और ग्राहकों की संख्या के लिहाज से अच्छी वृद्धि की है। इस दौरान डिलीवरी आर्डर की संख्या 1.292 अरब पर पहुंच गई। वैश्विक सेल में 78 देशों के दो लाख से ज्यादा ब्रांड शामिल हुए थे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें