अगर आपके पास भी आया है फेक ई-मेल, तो चुटकियों में करें पहचान, नहीं होगा नुकसान

इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल के चलते आय दिन साइबर अटैक और ऑनलाइन धोखाधड़ी की घटनाएं देखने को मिलती रहती हैं। साथ ही हैकर्स फर्जी ई-मेल, मैसेज या फिर वेबसाइट्स का सहारा लेकर लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। इसके अलावा मार्केट में कई फेक एप्स मौजूद हैं, जिनके जरिए लोगों को लाखों रुपये का चूना लगाया जा रहा हैं। वही दूसरी तरफ भारत सरकार और टेक कंपनियों ने लोगों को साइबर ठगों से बचाने के लिए कई कड़े कदम उठाएं हैं। आज हम आपको फेक ई-मेल और साइट्स की पहचान करने के तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं...

नाम पर भूलकर भी ना करें भरोसा
अगर आपको कोई भी ई-मेल करता है, तो उसके नाम पर पूरी तरह से भरोसा ना करें। कई बार हैकर्स आपको जानने वाले नाम से भी फर्जी मेल करते है, जिसको ओपन कर देते हैं। हम आपको सलाह देंगे कि सबसे पहले ई-मेल की जांच जरुर करें।

स्पेलिंग की गलती
आपको सबसे पहले ई-मेल में लिखे टेक्स्ट को जरूर पढ़ना चाहिए, क्योंकि फेक मेल में ग्रामर और स्पेलिंग की गलती होती है। तो ऐसे में मेल के टेक्स्ट को पूरे ध्यान के साथ पढ़ें।
- Festival सीजन में इस तरह उठाएं बड़े डिस्काउंट और ऑफर्स का फायदा, फॉलो करें ये टिप्स
- स्मार्ट TV खरीदने से पहले नोट कर लें ये जरूरी बातें, नहीं तो टीवी खरीदकर पछताएंगे
- Pan Card में नाम हो गया है गलत, तो घर बैठे ऐसे करें सुधार
- त्योहारी सीजन में फ्रॉड के शिकार हो सकते हैं आप, ऑनलाइन शॉपिंग में रखें इन बातों का ख्याल