AI Job Loss: चीन में एआई ने छीनी कंटेंट राइटर और डिजाइनर की जॉब, कंपनी ChatGPT जैसे मॉडल को दे रही बढ़ावा
चीनी मीडिया कंपनी का कहना है कि यह बाहरी कॉपीराइटर्स और क्रिएटिव के बजाय चैटजीपीटी जैसे जेनेरेटिव एआई मॉडल का उपयोग करेगा। कंपनी सैमसंग, कैनन, और बीएमडब्ल्यू जैसे ग्राहकों को सेवा प्रदान करती है।

विस्तार
एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल का इंसानों की नौकरियों पर खतरा बढ़ना अब शुरू हो गया है। इसको लेकर पहले से ही कई बड़े टेक दिग्गज आशंका जता रहे हैं। लेकिन अब इसकी शुरुआत हो गई है। एक चीनी मीडिया और जनसंपर्क कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के पक्ष में मानव कॉपीराइटर्स और ग्राफिक डिजाइनरों की जगह एआई की मदद देने का फैसला किया है। बता दें कि हाल ही में गोल्डमैन सैश ने AI को लेकर दी चेतावनी थी। उन्होंने कहा था कि इससे 30 करोड़ नौकरियां खत्म हो सकती हैं।
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, ब्लू फोकस इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन ग्रुप कंपनी का कहना है कि यह बाहरी कॉपीराइटर्स और क्रिएटिव के बजाय चैटजीपीटी जैसे जेनेरेटिव एआई मॉडल का उपयोग करेगा। कंपनी ने एक आंतरिक स्टाफ मेमो में यह बात कही है। मेमो में कंपनी ने कहा "एआई द्वारा बनाए गए कंटेंट की नई लहर को अपनाने के लिए आज से हमने थर्ड पार्टी कॉपीराइट, कंटेंट राइटर और डिजाइनर पर सभी खर्च रोकने का फैसला किया है।"
ब्लू फोकस ने जब इसकी घोषणा की और जब खबर फैली तो कंपनी के शेयर अगले ही दिन 6% से अधिक गिरने से पहले 19% चढ़ गए। चीनी मीडिया कंपनी का कहना है कि वह सैमसंग, कैनन, और बीएमडब्ल्यू जैसे ग्राहकों को सेवा प्रदान करती है। रिपोर्ट के अनुसार, 3 बिलियन डॉलर की कंपनी अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग लिमिटेड और Baidu Inc.तक अपनी AI तकनीक का लाइसेंस देने के लिए पहुंच गई है।
- Best TWS: कम कीमत में आते हैं यह बेस्ट ईयरबड्स, मिलेगा ANC का सपोर्ट, पानी में भी नहीं होंगे खराब
- सबसे पावरफुल गेमिंग फोन, मक्खन की तरह चलेगा बड़े से बड़ा गेम
- Tech Tips in Hindi: लैपटॉप हो रहा है सुस्त, इन टिप्स से हो जाएगा सुपरफास्ट, नया खरीदने की जरूरत नहीं
- Cyber Attack: इंडोनेशियाई हैकर ग्रुप के निशाने पर 12,000 सरकारी वेबसाइट्स, सरकार ने जारी किया अलर्ट