एलन मस्क के स्वामित्व में ट्विटर की पहली डील, Twitter ने किया Laskie का अधिग्रहण

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 17 May 2023 09:32 AM IST
सार

ट्विटर ने एक नए टेक स्टार्टअप Laskie को खरीद लिया है जो कि एक जॉब मैचिंग प्लेटफॉर्म है। यह डील एलन मस्क की उस सोच का हिस्सा है जिसमें वे ट्विटर को एक सुपर एप बनाने की तैयारी कर रहे हैं। अभी तक ट्विटर की ओर से इस डील को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
Twitter makes its first acquisition under Elon Musk acquired Laskie
Laskie and Twitter - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter ने अपने नए मालिक और सीईओ एलन मस्क के स्वामित्व में पहला अधिग्रहण किया है। ट्विटर ने एक नए टेक स्टार्टअप Laskie को खरीद लिया है जो कि एक जॉब मैचिंग प्लेटफॉर्म है। यह डील एलन मस्क की उस सोच का हिस्सा है जिसमें वे ट्विटर को एक सुपर एप बनाने की तैयारी कर रहे हैं। अभी तक ट्विटर की ओर से इस डील को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

    Laskie एक सैन फ्रांसिस्को का स्टार्टअप है जिसे 2021 में शुरू किया गया था। यह जॉब सर्च के लिए डिजाइन किया गया प्लेटफॉर्म है। कंपनी के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस बक्के ने अपने पहले एक और स्टार्टअप को ऑनलाइन जॉब प्लेटफॉर्म इनडीड (Indeed) को बेच दिया था, हालांकि फिलहाल Laskie की वेबसाइट अभी इस्तेमाल के लायक नहीं है लेकिन इसके LinkedIn पेज पर इसके बारे में कुछ जानकारी दी गई है जिसके मुताबिक यह एक जॉब सर्च के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। PitchBook की एक रिपोर्ट के मुताबिक Laskie को अब तक कुल 6 मिलियन डॉलर की फंडिंग मिली है। ट्विटर डील की रकम को Laskie को कैश में देने वाला है, हालांकि यह डील कितने में फाइनल हुई है। इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

    विज्ञापन

    ट्विटर ने हाल ही में लिंडा याकरिनो को अपना सीईओ बनाया है। एलन मस्क ने खुद इसका एलान किया। लिंडा वर्तमान में एनबीसी यूनिवर्सल में विज्ञापन विभाग की प्रमुख हैं। वह छह हफ्ते में कंपनी ट्विटर जॉइन कर लेंगी। लिंडा याकरिनो विज्ञापन राजस्व बढ़ाने में माहिर हैं। वे 2011 से एनबीसी यूनिवर्सल मीडिया के साथ जुड़ी हैं। फिलहाल, वैश्विक स्तर पर कंपनी के विज्ञापन मामलों की अध्यक्ष हैं। इससे पहले कंपनी के केबल मनोरंजन और डिजिटल विज्ञापन बिक्री विभाग का नेतृत्व कर चुकी हैं। लिंडा याकरिनो के पास विज्ञापन और डिजिटल मार्केटिंग में 19 वर्ष का लंबा अनुभव है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें