चीन के इस शहर में दो सेकंड में डाउनलोड हो जाती है डेढ़ जीबी की फिल्म, खूबियां जान कर होंगे हैरान

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 28 Oct 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
China Make World First 5G Network City Wuzhen Know About It
5G Network - फोटो : 5G.co.uk

    चीन (China) ने दुनिया का पहला 5जी नेटवर्क वाला शहर वुझेन (Wuzhen) तैयार किया है। लोगों को इस स्मार्ट शहर में कोने-कोने तक में 5जी हाई स्पीड डाटा की सुविधा मिलेगी। वहीं, इस स्मार्ट शहर में इंटरनेट 4जी की तुलना में हजार गुना तेज काम करता है। यूजर्स इस हाई स्पीड डाटा से 1.7 जीबी वाली फिल्म को सिर्फ दो सेकेंड में डाउनलोड कर सकेंगे। वही दूसरी तरफ भारत में इस समय 5जी की टेस्टिंग को लेकर केवल चर्चा हो रही हैं।

    साथ ही, चीन सरकार इस शहर में बनी झील की सफाई के काम से लेकर पानी की जांच करने के लिए 5जी वाले रोबोट्स का इस्तेमाल करती हैं। इस शहर में साफ-सफाई के लिए इंसानों की जरूरत नहीं पड़ती है। सूत्रों की मानें तो चीन जल्द ही यहां मानव रहित कार भी चलाएगा।

    विज्ञापन
    • 1जी के नेटवर्क का इस्तेमाल फोन कॉलिंग के लिए होगा।
    • 2जी नेटवर्क का इस्तेमाल फोन कॉल और टेक्सट मैसेज के लिए होगा।
    • 3जी नेटवर्क का इस्तेमाल फोन कॉल, टेक्स्ट और इंटरनेट के लिए होगा।
    • 4जी नेटवर्क का इस्तेमाल फोन कॉल, टेक्स्ट, इंटरनेट और वीडियो के लिए होगा।
    • 5जी नेटवर्क का इस्तेमाल मैसेज, एचडी, अल्ट्रा एचडी, 3डी वीडियो और स्मार्ट होम के लिए होगा।

    1. लोग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान एक भाषा के अनुवाद को कई भाषाओं में देख सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    2. एक फार्म में 18 प्रकार के टमाटर उगाए जाएंगे। साथ ही 2800 पौधों को हाई क्लास ट्रीटमेंट मिलेगा। इसके अलावा पेड़ और पौधों को छोटी पाइप से जरूरी पोषक तत्व भी दिए जाएंगे।

    3. शॉपिंग मॉल्स 5जी नेटवर्क से लैस होंगे। इन मॉल्स में फेस पहचाने वाले कैमरे और रोबोट्स को तैनात किया जाएंगे। इसके साथ ही ग्राहक इन रोबोट्स से किसी भी तरह की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें