इस दिवाली मोबाइल से चलाएं ई-क्रैकर्स, नहीं होगा पार्यवरण को नुकसान

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sat, 26 Oct 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
Diwali 2019 Use E Crackers To Save Environment Know About It
diwali crackers - फोटो : amar ujala

    दिवाली (Diwali 2019) को रोशनी का त्यौहार कहा जाता है। इस दिन को लोग अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट करते हैं। इस खास अवसर पर सभी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को गिफ्ट और शुभकामनाएं देते हैं। इसके साथ ही चारों तरफ खुशी का माहौल भी देखने को मिलता है। वही दूसरी तरफ कई लोग इस त्यौहार के दिन तेज आवाज वाले पटाखें जलाते हैं, जिनसे पार्यवरण के साथ पशु-पक्षियों को नुकसान पहुंचता है।

    इन पटाखों के जलने से बहुत सारा धुआं और प्रदूषण हवा में फैलता है, जिससे लोगों सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन और गले में खराश हो जाती है। इतना ही नहीं इससे लोगों को गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए हम आपके लिए पांच ऐसे एप्स लेकर आए हैं, जिनसे आप अपने फोन पर ही ई-पटाखें (E-Crackers) जला सकेंगे। तो चलिए जानते हैं इन पांच ई-क्रैकर्स एप के बारे में...

    विज्ञापन

    दिवाली पर इस एप के जरिए अपने फोन पर ही पटाखें जला सकते हैं। यूजर्स को इस एप में विभिन्न प्रकार के पटाखें, फायरवर्क के साउंड इफेक्ट और स्मूथ एनिमेशन की सुविधा मिलेगी। यूजर्स इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं, इस एप का साइज 7.7 एमबी है।

    दिवाली के त्यौहार पर आप cracker simulator से स्मार्टफोन पर पटाखे जला सकेंगे। यूजर्स को इस एप में अलग-अलग प्रकार के पटाखों की साउंड का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही एप मेकर्स ने इस एप में सिंपल इंटरफेस दिया है, जिससे इसको आसानी से ऑपरेट किया जा सकता है। वहीं, दिवाली क्रैकर एप का साइज 51 एमबी है।

    मेकर्स ने इस एप को खास दिवाली के लिए बनाया है। यूजर्स इस एप से ग्राउंड स्पिनर्स, एटम बम और रॉकेट्स जैसे पटाखों का लुत्फ उठा सकेंगे। फीचर्स की बात करें तो इस एप को वर्चुअल क्रैकर्स और कलरफुल ब्लास्ट साउंड का सपोर्ट मिला हैं। वहीं, दिवाली क्रैकर्स एप का साइज 8.6 एमबी है।

    इस दिवाली के त्यौहार को आप वर्चुल क्रैकर्स के साथ सेलिब्रेट कर सकते है। साथ ही इससे पार्यवरण को भी कम नुकसान होगा। इसके अलावा कम उम्र के बच्चें भी ग्राउंड स्पिनर्स और एटम बम जैसे पटाखे जला सकेंगे। दिवाली फायरवर्क 2019 का साइज 9.8 एमबी है।

    इस एप को खास बच्चों को ध्यान में रखकर बनाया है। यूजर्स को इस एप में हर तरीके फायरवर्क, वर्चुअल क्रैकर्स और रॉकेट्स मिलेंगे। यूजर्स इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं, इस एप का साइज 8.3 एमबी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें