World's Fastest Internet: चीन ने लॉन्च किया सबसे तेज इंटरनेट, एक सेकेंड में डाउनलोड होंगी 150 HD फिल्में
इस इंटरनेट ने सभी तरह के टेस्ट को पास कर लिया है। इस प्रोजेक्ट के लिए किसी भी विदेशी कंपनी की मदद नहीं ली गई है और इसमें इस्तेमाल हुए सभी हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर भी मेड इन चाइना हैं।

विस्तार
टेक्नोलॉजी के मामले में चीन ने पहले दुनिया को कॉपी किया और अब खुद ही इनोवेशन कर रहा है। दुनिया के तमाम प्रोडक्ट की डुप्लिकेट कॉपी बनाने के लिए मशहूर चीन ने दुनिया का सबसे फास्ट इंटरनेट लॉन्च किया है। इस इंटरनेट की स्पीड मौजूदा इंटरनेट की स्पीड के मुकाबले 10 गुणा अधिक है।
कहा जा रहा है कि इस इंटरनेट की स्पीड इतनी है कि महज एक सेकेंड में 150 एचडी फिल्में लाइव टेलीकास्ट हो सकती हैं या फिर इन्हें डाउनलोड किया जा सकता है। चीन ने दुनिया के सबसे तेज इंटरनेट के प्रोजेक्ट को सिंघुआ विश्वविद्यालय, चाइना मोबाइल, हुआवे टेक्नोलॉजीज और सेर्नेट कॉर्पोरेशन की मदद से पूरा किया है। आपको याद दिला दें कि हुवावे पर अमेरिका ने बैन लगा रखा है और भारतीय बाजार से हुवावे ने अपना बाजार समेट लिया है।
यह प्रोजेक्ट फिलहाल 3,000 किलोमीटर में फैला हुआ है और इसमें ऑप्टिकल फाइबर केबलिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। यह इंटरनेट फिलहाल बीजिंग, वुहान और गुआंगजौ को जोड़ता है।
- बिना नंबर सेव किए WhatsApp पर ऐसे भेजें मैसेज
- WhatsApp Chat: चैट बैकअप के लिए अब देने होंगे पैसे, मेटा की इस प्लानिंग ने यूजर्स को परेशानी में डाल दिया
- WhatsApp Update: अब ग्रुप में 128 लोगों से एक साथ कर सकेंगे बात, आया यह जबरदस्त फीचर
- Google Bard: बार्ड के नाम पर गूगल को ही चूना लगा रहे थे साइबर ठग, अब लेने के देने पड़ गए