WhatsApp Chat: चैट बैकअप के लिए अब देने होंगे पैसे, मेटा की इस प्लानिंग ने यूजर्स को परेशानी में डाल दिया

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 15 Nov 2023 02:31 PM IST
सार

नई पॉलिसी व्हाट्सएप के बीटा यूजर्स को दिखने लगी है। नई पॉलिसी दिसंबर 2023 से लागू हो रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि iOS डिवाइस में चैट बैकअप के लिए महज 5 जीबी ही फ्री स्टोरेज मिलती है। इससे अधिक की स्टोरेज के लिए पैसे लगते हैं।

विज्ञापन
WhatsApp chat backup on Android will soon cost you money know in hindi
whatsapp chat backup - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    WhatsApp ने अपनी टर्म एंड सर्विसेज को अपडेट कर दिया है। यह अपडेट एंड्रॉयड एप में WhatsApp चैट बैकअप को लेकर है। नए अपडेट के मुताबिक गूगल ड्राइव में WhatsApp चैट का बैकअप अब फ्री नहीं होगा। WhatsApp एंड्रॉयड का चैट बैकअप अब गूगल ड्राइव की स्टोरेज में ही शामिल होगा यानी महज 15 जीबी मे ही आपको WhatsApp चैट का बैकअप लेना होगा और जीमेल, गूगल ड्राइव आदि के डाटा को सेव करना होगा। इससे अधिक की स्टोरेज के लिए पैसे खर्च करने होंगे।

    नई पॉलिसी व्हाट्सएप के बीटा यूजर्स को दिखने लगी है। नई पॉलिसी दिसंबर 2023 से लागू हो रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि iOS डिवाइस में चैट बैकअप के लिए महज 5 जीबी ही फ्री स्टोरेज मिलती है। इससे अधिक की स्टोरेज के लिए पैसे लगते हैं।

    विज्ञापन

    Google अपने अकाउंट यूजर्स को कुल 15 जीबी फ्री क्लाउड स्टोरेज देता है जिनका इस्तेमाल यूजर्स जीमेल, गूगल फोटोज और अन्य फाइल के लिए करते हैं। यदि आप WhatsApp के एंड्रॉयड यूजर हैं और आपके कोटे की 15 जीबी स्टोरेज खत्म होने के बाद चैट बैकअप के लिए आपको Google One का सब्सक्रिप्शन लेना होगा जो कि एक शुल्क आधारित सब्सक्रिप्शन है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फ्री में कैसे मिलेगी चैट बैकअप के लिए स्टोरेज?

    यदि आप फ्री में अपने व्हाट्सएप चैट का बैकअप जारी रखना चाहते हैं तो आपको गूगल ड्राइव में छोटी-छोटी फाइल अपलोड करनी चाहिए। इसके अलावा ऐसे फोटो-वीडियोज को डिलीट करना होगा जिनकी जरूरत आपको नहीं है। बहुत ही आसान भाषा में समझें तो आपको अपनी गूगल ड्राइव की स्टोरेज को खाली करना होगा।

    इसके अलावा एक और उपाय है कि चैट बैकअप सिर्फ टेक्स्ट का लें, ना कि वीडियोज और फोटोज का। यदि आप पैसे देकर बैकअप लेना चाहते हैं तो Google One क्लाउड सर्विस की वार्षिक कीमत 1,300 रुपये है। इसमें आपको 100 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें