AI Ban: चीन ने एक साथ कई एआई चैटटूल पर लगाया बैन, वजह जानकर आप भी कहेंगे वाह
कई प्रमुख चीनी एआई कंपनियों ने अपने लोकप्रिय एआई टूल्स को बंद कर दिया है। इनमें अलीबाबा का Qwen, टेनसेंट का Yuanbao, बाइटडांस का Doubao और मूनशॉट का Kimi शामिल हैं। इन सभी टूल्स ने परीक्षा के दौरान अपनी फोटो-पहचान जैसी क्षमताएं भी बंद कर दी हैं।

विस्तार
चीन ने देशभर में एआई चैटबॉट्स और उनसे जुड़े कई फीचर्स को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। यह कदम गाओकाओ परीक्षा के मद्देनजर उठाया गया है, जिसमें करोड़ों छात्र भाग लेते हैं ताकि उन्हें कॉलेज में प्रवेश मिल सके। चीनी अधिकारियों का मानना है कि इस परीक्षा के दौरान एआई टूल्स का इस्तेमाल नकल के लिए किया जा सकता है, इसलिए यह अस्थायी रोक लगाई गई है।
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, कई प्रमुख चीनी एआई कंपनियों ने अपने लोकप्रिय एआई टूल्स को बंद कर दिया है। इनमें अलीबाबा का Qwen, टेनसेंट का Yuanbao, बाइटडांस का Doubao और मूनशॉट का Kimi शामिल हैं। इन सभी टूल्स ने परीक्षा के दौरान अपनी फोटो-पहचान जैसी क्षमताएं भी बंद कर दी हैं।
गाओकाओ परीक्षा इस वर्ष 7 से 10 जून के बीच आयोजित हो रही है। इसे चीन की सबसे महत्वपूर्ण शैक्षणिक परीक्षा माना जाता है, जिसमें 1.34 करोड़ से अधिक छात्र सीमित विश्वविद्यालय सीटों के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं। इनमें Double First-Class Construction योजना के तहत 147 विश्वविद्यालय भी शामिल हैं। परीक्षा के नतीजे छात्रों के शैक्षणिक और व्यावसायिक भविष्य को तय करते हैं।