OTT सब्सक्रिप्शन वाला सबसे सस्ता इंटरनेट प्लान, मिलेगी 300Mbps तक की स्पीड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 09 Oct 2023 01:09 PM IST
सार

अब ओटीटी का जमाना है। करोड़ों लोगों के पास ओटीटी एप्स के सब्सक्रिप्शन हैं। भारत में फिलहाल डिज्नी प्लस हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म हैं। कई कंपनियां अपने प्लान के साथ ओटीटी एप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन देती हैं।

विज्ञापन
cheapest internet plan with Disney plus Hotstar in India With upto 300Mbps speed
computer for demo - फोटो : istock

    विस्तार

    भारत में इंटरनेट के लिए तमाम कंपनियां हैं। भारत में फिलहाल दो तरह की इंटरनेट सर्विसेज एक्टिव हैं। पहला मोबाइल इंटरनेट है और दूसरा होम ब्रॉडबैंड है। आप में से कई लोग ऐसे होंगे जो मोबाइल और होम दोनों तरह के इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे होंगे। शहरों में तो लगभग हर घर में आपको ब्रॉडबैंड इंटरनेट का कनेक्शन मिल जाएगा। अब ओटीटी का जमाना है। करोड़ों लोगों के पास ओटीटी एप्स के सब्सक्रिप्शन हैं। भारत में फिलहाल डिज्नी प्लस हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म हैं। कई कंपनियां अपने प्लान के साथ ओटीटी एप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन देती हैं।

    Excitel ने Disney+ Hotstar के साथ सबसे सस्ता प्लान लॉन्च किया है। Excitel के इस प्लान की कीमत 499 रुपये है। यह प्लान 17 नवंबर 2023 तक उपलब्ध है। इस प्लान के साथ 300Mbps तक की स्पीड मिलेगी। इस प्लान को खासतौर पर वर्ल्ड कप के लिए पेश किया गया है। यह प्लान उनके लिए बेस्ट होगा जो कि क्रिकेट के दीवाने हैं।

    विज्ञापन

    जियो के पास भी 300Mbps की स्पीड वाला एक प्लान है जो कि जियो फाइबर के लिए है। इस प्लान के साथ Disney+ Hotstar, नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, जी5, अल्ट बालाजी, सोनी लिव, इरोज लाउ जैसे कई सारे एप्स के सब्सक्रिप्शन मिलते हैं। इसमें अनलिमिटेड डाटा मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें