अलर्ट: ऑनलाइन बैंक स्टेटमेंट के लिए महिला ने गूगल पर किया सर्च, खाते से निकले 11 लाख रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 09 Oct 2023 12:18 PM IST
सार

एक महिला ने बैंक स्टेंटमेंट के लिए गूगल पर सर्च किया था जिसके बाद उसके खाते से 11 लाख रुपये निकल गए। आइए समझते हैं पूरे मामले को और इस तरह के स्कैम से बचने के लिए आपको क्या करना चाहिए, इसे भी जानेंगे...

विज्ञापन
Online scam Pune woman tries to get her bank statement online loses Rs 11 lakh
cyber fraud - फोटो : istock

    विस्तार

    ऑनलाइन स्कैम किसी भी वक्त, किसी भी तरीके से और किसी के भी साथ हो सकता है। बैंक से संबंधित सर्च गूगल पर करना इतना खतरनाक हो गया है कि ठगी होने की संभावना 100 फीसदी है। ताजा मामला पुणे का है जहां एक महिला ने बैंक स्टेंटमेंट के लिए गूगल पर सर्च किया था जिसके बाद उसके खाते से 11 लाख रुपये निकल गए। आइए समझते हैं पूरे मामले को और इस तरह के स्कैम से बचने के लिए आपको क्या करना चाहिए, इसे भी जानेंगे...

    पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक पुणे की एक महिला ने 28 जुलाई को अपने बैंक अकाउंट की स्टेटमेंट के लिए गूगल पर सर्च किया। महिला को अपने ही बैंक की साइट गूगल पर दिखी जो कि फर्जी थी। महिला ने उस फर्जी साइट पर अपने बैंक अकाउंट की आईडी और पासवर्ड डालकर स्टेंटमेंट के लिए रिक्वेस्ट किया।

    विज्ञापन

    महिला को बैंक स्टेटमेंट तो नहीं मिली लेकिन हेल्पलाइन के लिए एक नंबर मिला जिस पर कॉल करने के बाद महिला को अपने फोन में एक सॉफ्टवेयर (एप) इंस्टॉल करने के लिए कहा गया। यह एक रिमोट कंट्रोल वाला एप था यानी इसकी मदद से आप दूरे बैठा कोई भी आपके फोन को कंट्रोल कर सकता था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें