ChatGPT VS MBA: AI से हार गए एमबीए के छात्र, चैटजीपीटी ने दिया बेहतर आइडिया

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 12 Sep 2023 10:08 AM IST
सार

अभी तक यही धारणा थी कि एआई और मशीन इंसानों की तरह क्रिएटिव नहीं हो सकते और उनके अंदर सोचने की क्षमता नहीं है, लेकिन इस प्रतियोगिता ने इसे झूठा साबित कर दिया। इस प्रतियोगिता के दौरान चैटजीपीटी और MBA के छात्रों से नए प्रोडक्ट और सर्विस के लिए ऐसे आइडियाज मांगे गए थे जिन्हें 50 डॉलर से कम में पूरा किया जा सके।

विज्ञापन
ChatGPT vs MBA students Report finds AI is better at creating innovative ideas than Human
ChatGPT App - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    इंसान और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर लंबे समय से बहस चल रही है। प्रत्येक कुछ दिन पर चेक किया जाता है कि क्या एआई इंसानों से बेहतर काम कर सकते हैं। चैटजीपीटी के आने के बाद यह बहस थोड़ी और गंभीर हो गई है। अब पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के एमबीए के छात्रों का मुकाबले एआई चैटटूल चैटजीपीटी के साथ हुआ है।

    प्रोफेसर कार्ल उलरिच और उनके सहयोगी, क्रिश्चियन टेरविश ने एक प्रयोग किया, जिसमें क्रिएटिव आइडिया को लेकर व्हार्टन एमबीए के छात्रों और चैटजीपीटी के बीच एक मुकाबला हुआ है। इस मुकाबले में चैटजीपीटी विजेता बना।

    विज्ञापन

    अभी तक यही धारणा थी कि एआई और मशीन इंसानों की तरह क्रिएटिव नहीं हो सकते और उनके अंदर सोचने की क्षमता नहीं है, लेकिन इस प्रतियोगिता ने इसे झूठा साबित कर दिया। इस प्रतियोगिता के दौरान चैटजीपीटी और MBA के छात्रों से नए प्रोडक्ट और सर्विस के लिए ऐसे आइडियाज मांगे गए थे जिन्हें 50 डॉलर से कम में पूरा किया जा सके।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    प्रतियोगिता के पहले चरण में सबसे पहले आइडिया देना था। इस दौरान ChatGPT ने एक घंटे में 200 आइडियाज दिए। इतने ही आइडियाज देने में एमबीए के छात्रों के लिए पूरा दिन भी कम पड़ गया। इन आइडिया पर लोगों से पूछा गया कि क्या वे इन प्रोडक्ट को खरीदेंगे तो 47 फीसदी लोगों ने चैटजीपीटी के आइडियाज वाले प्रोडक्ट के लिए हामी भरी, जबकि 40 फीसदी ने एमबीए के छात्रों के आइडियाज पर भरोसा किया।

    अगर इसे सकारात्मक तरीके से देखा जाए तो इंसान और मशीन एक साथ मिलकर बेहतर काम कर सकते हैं। मशीन को इंसान अपनी समस्या बता सकता है और मशीन उसका समाधान दे सकती है। एआई मशीन से इंसान आइडियाज लेकर काम कर सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें