ChatGPT Update: ओपनएआई ने लॉन्च किया GPT-4 Turbo, रियल टाइम में देगा इवेंट की जानकारी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 07 Nov 2023 12:26 PM IST
सार

चैटजीपीटी को पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था और इसके पास अबी तक सितंबर 2021 तक ही जानकारी थी, लेकिन अब यह अपग्रेड हो गया है। सैम अल्टमैन के मुताबिक चैटजीपीटी अब अप्रैल 2023 तक की जानकारी देगा।

विज्ञापन
ChatGPT Upgrade with GPT 4 Turbo launched Offering Access to Updated World Knowledge
gpt 4 turbo - फोटो : social media

    विस्तार

    ChatGPT अब नई और रियल टाइम जानकारियों के साथ अपग्रेड हो गया है। चैटजीपीटी का नया वर्जन GPT-4 Turbo लॉन्च हो गया है जिसे लेकर कंपनी ने कहा है कि यह चैटजीपीटी का सबसे एडवांस वर्जन है और यह रियल टाइम में अप टू डेट सटीक जानकारी देगा। इसकी घोषणा OpenAI के सीईओ सैम अल्टमैन ने अपने पहले डेवलपर कॉन्फ्रेंस में की है।

    चैटजीपीटी को पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था और इसके पास अबी तक सितंबर 2021 तक ही जानकारी थी, लेकिन अब यह अपग्रेड हो गया है। सैम अल्टमैन के मुताबिक चैटजीपीटी अब अप्रैल 2023 तक की जानकारी देगा।

    विज्ञापन

    GPT-4 Turbo किसी इमेज को एनालाइज करके भी उसके बारे में पूरी जानकारी दे सकता है। इसके अलावा अब यह 300 पेज में आपके सवालों के जवाब दे सकता है, हालांकि फिलहाल यह डेवलपर्स प्रीव्यू के लिए ही उपलब्ध है लेकिन जल्द ही इसे सभी के लिए जारी किया जाएगा। बता दें कि GPT-4 Turbo सिर्फ प्लस यूजर्स के लिए होगा यानी इसे पैसे देने के बाद ही एक्सेस किया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गूगल बार्ड और माइक्रोसॉफ्ट बिंज से होगा मुकाबला

    ChatGPT ने रियल टाइम अपडेट का अपडेट काफी देर से जारी किया है। ChatGPT के प्रतिद्वंदी चैटटूल गूगल Bard और Microsoft Bing पहले से ही रियल टाइम में सवालों के जवाब दे रहे हैं, हालांकि ChatGPT इन दोनों के मुकाबले काफी लोकप्रिय है लेकिन रियल टाइम में सवालों के जवाब ना दे पाना इसकी सबसे बड़ी कमी थी और अब कंपनी ने इसे दूर कर दिया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें