Deep fake: "गलत सूचनाओं का खतरनाक रूप", रश्मिका मंदाना के वायरल वीडियो पर राजीव चंद्रशेखर
रश्मिका मंदाना के चेहरे के इस डीप फेक वीडियो के वायरल होने के बाद केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने एक्स पर एक पोस्ट में डीप फेक वीडियो को गलत सूचना का सबसे खतरनाक और हानिकारक रूप कहा है।

विस्तार
साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का एक मॉर्फ्ड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह एक डीप फेक वीडियो है। इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कार्रवाई की मांग की है। रश्मिका मंदाना के चेहरे के इस डीप फेक वीडियो के वायरल होने के बाद केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने एक्स पर एक पोस्ट में डीप फेक वीडियो को गलत सूचना का सबसे खतरनाक और हानिकारक रूप कहा है।
उन्होंने इस तरह के वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म की जिम्मेदारियों को भी याद दिलाया है जो इसी साल अप्रैल में लागू हुए नए आईटी नियमों के तहत आते हैं। मंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का यह कानूनी दायित्व है कि इस तरह के वीडियो और गलत सूचना को शिकायत करने के 36 घंटे के अंतर डिलीट किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि प्लेटफॉर्म इसका अनुपालन नहीं करते हैं, तो नियम 7 लागू होगा और आईपीसी के प्रावधानों के तहत पीड़ित व्यक्ति द्वारा प्लेटफॉर्म को अदालत में ले जाया जा सकता है।
आपको बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर जारा पटेल का है जिनके इंस्टाग्राम पर 4,00,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं। जारा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया है। इस वीडियो को ही एडिट करके मंदाना का चेहरा लगा दिया गया है। इस वायरल वीडियो को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने भी कार्रवाई की मांग की है।
क्या होता है डीप फेक वीडियो?
जब किसी वीडियो में किसी शख्स के फेस को किसी अन्य से बदल दिया जाता है तो उसे डीप फेक वीडियो कहा जाता है। इस तरह के वीडियो एआई की मदद से बनाए जाते हैं। डीप फेक वीडियोज इतने सटीक होते हैं कि पहली नजर में इन्हें पहचान पाना बहुत ही मुश्किल है। इसमें मशीन लर्निंग का भी इस्तेमाल होता है।
- Gmail Tips: आ गया नया अपडेट, अब एक क्लिक करें डिलीट करें सारे ई-मेल, यह है तरीका
- Grok Vs ChatGPT: दोनों AI चैट टूल एक दूसरे से कैसे हैं अलग, पांच प्वाइंट्स में जानें
- AQI Level: स्मार्टफोन से चेक करें अपने इलाके की एयर क्वालिटी, यह सरकारी एप देगा लाइव अपडेट
- Apple Alert: भारत के बाद अब इस देश में एपल ने भेजा अलर्ट, वहां भी मचा बवाल