Tech Tips: Instagram पर आ रहीं गंदी रील्स, बस इन 2 सेटिंग को ठीक कर हटाएं सारा कचरा, जानें आसान स्टेप्स
Reset Instagram Content Preference:
अगर आप भी इंस्टाग्राम पर अटपटे और गंदे रील्स के आने से परेशान हो गए हैं, तो यहां हम कुछ सेटिंग्स के बारे में बता रहे है, जिससे इंस्टाग्राम में आपका कंटेंट प्रिफरेंस रिसेट हो जाएगा।

इंस्टाग्राम एक पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। इसमें इंटरटेन्मेंट के लिए यूजर्स कई तरह के वीडियोज डालते हैं। हालांकि, कई क्रिएटर्स तेजी से फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए अटपटे और गंदें रील्स भी अपलोड कर देते हैं। इंस्टाग्राम कई आपत्तिजनक कंटेंट को फिल्टर कर हटा देता है। हालांकि कुछ कंटेंट ऐसे होते हैं जो आपत्तिजनक नहीं होते बोल्ड कैटेगरी में आते हैं, जिन्हें इंस्टाग्राम ब्लॉक नहीं करता और ये रील्स आपको भी दिखने लगते हैं।

अगर आप भी ऐसे रील्स से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो यहां हम आपको कुछ ट्रिक्स बता रहे हैं जिससे आपका इंस्टाग्राम अकाउंट बिल्कुल फ्रेश हो जाएगा और गंदे रील्स दिखना बंद हो जाएंगे। आइए जानते हैं...

इसके लिए सबसे पहले आपको अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में जाना है। इसके बाद आपको Settings ऑप्शन को खोलना होगा। सेटिंग्स में आपको Content Reference ऑप्शन सलेक्ट करना है।