ChatGPT ने बचाई कुत्ते की जान! सही इलाज भी बताया, डॉक्टर नहीं पकड़ सके बीमारी, शख्स ने किया दावा

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 29 Mar 2023 07:51 PM IST
सार

शख्स ने दावा किया कि पशु चिकित्सक भी कुत्ते की बीमारी नहीं पहचान पा रहे थे। एआई टूल GPT-4 ने डॉक्टर से पहले बीमारी की पहचान की और सही इलाज भी बताया।

विज्ञापन
ChatGPT saved the dog life AI chatbot gave the right treatment even vet could not catch the disease
कूपर ने कुत्ते सैसी को बचाने के लिए GPT-4 का इस्तेमाल किया - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    एपल वॉच की मदद से लोगों की जान बचाने की खबरें तो आपने खूब सुनी होंगी। अब चैट जीपीटी (ChatGPT) ने कुत्ते की जान बचाई है। सिर्फ इतनी ही नहीं दावा किया गया है कि एआई टूल GPT-4 ने डॉक्टर से पहले बीमारी की पहचान की और सही इलाज भी बताया। शख्स ने दावा किया कि पशु चिकित्सक भी कुत्ते की बीमारी नहीं पहचान पा रहे थे। बता दें कि चैट जीपीटी एक एआई टूल है, जिसे पिछली साल नवंबर में लॉन्च किया गया है। इसे यूजर्स द्वारा पूछे गए सवाल का सटीक जवाब देने के लिए तैयार किया गया है।

    क्या है पूरा मामला

    ट्विटर उपयोगकर्ता कूपर (@peakcooper) ने दावा किया है कि उसने अपने कुत्ते सैसी को बचाने के लिए GPT-4 का इस्तेमाल किया। उन्होंने ट्वीट किया, "GPT-4 ने मेरे कुत्ते की जान बचाई। मेरे कुत्ते को एक टिक बोर्न बीमारी का पता चलने के बाद पशु चिकित्सक ने उसका उचित इलाज शुरू कर दिया। एक गंभीर एनीमिया के बावजूद उसकी स्थिति में अपेक्षाकृत सुधार हो रहा था। हालांकि, कुछ दिनों के बाद चीजें बदतर हो गईं।"

    विज्ञापन
    ☕

    कूपर ने आगे लिखा, "मैंने देखा कि उसके मसूड़े बहुत पीले थे, इसलिए हम वापस पशु चिकित्सक के पास गए। ब्लड टेस्ट से और भी गंभीर एनीमिया का पता चला, पहले दिन से भी बदतर। पशु चिकित्सक ने किसी अन्य सह-संक्रमण का पता लगाने के लिए बीमार बीमारियों से जुड़े टेस्ट किए लेकिन लेकिन रिजल्ट नकारात्मक आए।"

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कूपर के अनुसार, "सैसी की हालत खराब हो रही थी और पशु चिकित्सक के पास कोई सुराग नहीं था कि यह क्या हो सकता है। उन्होंने कूपर को सुझाव दिया कि इंतजार करें और देखें कि क्या होता है। यह कूपर के लिए स्वीकार्य नहीं था, इसलिए वह दूसरी राय लेने के लिए दूसरे क्लिनिक में चला गया। तभी उसके दिमाग में आया कि मेडिकल डायग्नोस्टिक के मामले में GPT-4 से मदद लेनी चाहिए, इसलिए उसने एआई चैटबॉट को स्थिति के बारे में विस्तार से बताया।

    कूपर ने ट्वीट में लिखा, "मैंने इसे कई दिनों से वास्तविक लिखित ब्लड टेस्ट के परिणाम दिए और इलाज के लिए कहा।" चैटजीपीटी के लेटेस्ट वर्जन ने कहा कि वह पशु चिकित्सक नहीं है, लेकिन वह ब्लड टेस्ट के रिजल्ट को समझने में कूपर की मदद करने की कोशिश कर सकता है। GPT-4 ने तब कुत्ते के साथ क्या हो सकता था, इम्यून-मेडिएटेड हेमोलीटिक एनीमिया (आईएमएचए) के लक्षणों के आधार पर विकल्पों की एक लिस्ट पेश की।"

    "जब हम दूसरे पशु चिकित्सक के पास पहुंचे, तो मैंने पूछा कि क्या यह संभव है कि यह IMHA हो सकता है। पशु चिकित्सक सहमत थे।कई अन्य परीक्षणों के बाद इलाज की पुष्टि हुई। GPT4 सही था।" कूपर ने ट्वीट किया, "हमने सैसी को का इलाज शुरू किया और अब वह लगभग पूरी तरह से ठीक हो गया है।"

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें