OpenAI: PhD स्तर के दिमाग वाला होगा ChatGPT का अगला वर्जन, सीटीओ ने दी जानकारी
चैटजीपीटी का अगला मॉडल की अगली पीढ़ी के पास विशिष्ट कार्यों के लिए पीएचडी वाले किसी व्यक्ति की बुद्धि होगी। उन्होंने यह भी कहा कि नया वर्जन करीब डेढ़ साल में रिलीज होगा। मुराती के मुताबिक नए वर्जन को इस्तेमाल करने के बाद आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि यह आपसे ज्यादा स्मार्ट है।

विस्तार
OpenAI जल्द ही ChatGPT के नए वर्जन को रिलीज करने वाला है। ChatGPT के नए वर्जन को लेकर कंपनी की सीटीओ ने कहा है कि नया वर्जन पीएचडी स्तर की सोच का होगा। उन्होंने कहा कि GPT-4 की बुद्धि हाई स्कॉलर तक की है। ओपनएआई की सीटीओ मीरा मुराती ने हाल ही में अल्मा मेटर, डार्टमाउथ इंजीनियरिंग कॉलेज में एक इंटरव्यू में कहा कि चैटजीपीटी का अगला मॉडल की अगली पीढ़ी के पास विशिष्ट कार्यों के लिए पीएचडी वाले किसी व्यक्ति की बुद्धि होगी। उन्होंने यह भी कहा कि नया वर्जन करीब डेढ़ साल में रिलीज होगा। मुराती के मुताबिक नए वर्जन को इस्तेमाल करने के बाद आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि यह आपसे ज्यादा स्मार्ट है।
इंटरव्यू लेने वाले जेफरी ब्लैकबर्न ने मुराती से पूछा, 'क्या होगा यदि अब से तीन साल बाद, जब जीपीटी अविश्वसनीय रूप से बुद्धिमान हो जाता है। खुद ही इंटरनेट से कनेक्ट होने लगता है और अपना काम करने लगता है। क्या यह वास्तविक है, और क्या आप OpenAI के CTO के रूप में इसके बारे में सोच रहे हैं?'
इसके जवाब में मुराती ने कहा, 'हां, हम इस बारे में बहुत सोच रहे हैं। यह निश्चित रूप से वास्तविक है कि आपके पास एआई सिस्टम होंगे जिनमें एजेंट क्षमताएं होंगी, इंटरनेट से जुड़ेंगे, एक-दूसरे से बात करेंगे, एजेंट एक-दूसरे से जुड़ेंगे और एक साथ कार्य करेंगे या एजेंट मनुष्यों के साथ काम करेंगे और निर्बाध रूप से सहयोग करेंगे। एआई के साथ इस तरह काम करना जैसे हम आज एक-दूसरे के साथ काम करते हैं।'