OpenAI: ChatGPT में आया नया फीचर, बदल जाएगा इस्तेमाल करने का अंदाज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 05 Mar 2024 04:07 PM IST
सार

अब ChatGPT पांच अलग-अलग आवाज में आपकों सवालों के जवाब देगा। पहले यह सुविधा नहीं थी। ओपनएआई ने इस नए फीचर की घोषणा की है। नया फीचर वेब और मोबाइल दोनों वर्जन पर काम करेगा।

विज्ञापन
ChatGPT Introduces Handy Read Aloud Feature Here How To Use in hindi
ChatGPT APP - फोटो : PLAY STORE

    विस्तार

    यदि आप भी ओपनएआई के ChatGPT का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। अब ChatGPT पांच अलग-अलग आवाज में आपकों सवालों के जवाब देगा। पहले यह सुविधा नहीं थी। ओपनएआई ने इस नए फीचर की घोषणा की है। नया फीचर वेब और मोबाइल दोनों वर्जन पर काम करेगा। इसके अलावा यह आईओएस डिवाइस को भी सपोर्ट करेगा।

    ChatGPT का यह नया फीचर उनलोगों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है जो एआई टूल से बोलकर अपने सवाल पूछते हैं। नया अपडेट यूजर के किसी भी सवाल का जवाब 37 भाषाओं में पढ़कर बताने की सुविधा देता है। यूजर्स के पास इस बात की भी सुविधा होगी कि ChatGPT लगातार उनके सवालों के जवाब बोलकर दे। नए फीचर का इस्तेमाल GPT 3.5 के साथ भी है यानी फ्री यूजर्स भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    • यदि आप एप इस्तेमाल करते हैं तो पहले अपने ChatGPT एप को अपडेट करें।
    • यदि ब्राउजर में इस्तेमाल करते हैं तो ChatGPT को ब्राउजर में ओपन करें।
    • अब अफनी भाषा का चयन करें।
    • अब रिस्पॉन्स वाले बटन पर लॉन्ग प्रेस करें और Read Aloud के ऑप्शन पर क्लिक करें।
    • री-अलाउड फीचर के दौरान प्लेबैक को प्ले, पॉज, फास्ट फॉरवर्ड और री-वाइंड किया जा सकेगा।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें