अब Free यूजर्स भी ChatGPT पर करेंगे Unlimited चैट: अगले हफ्ते आ रहा GPT-5.6 Luna, वापस आएगा Think बटन

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Fri, 07 Aug 2026 10:41 PM IST
सार

OpenAI ने ChatGPT के करोड़ों फ्री यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट घोषित किया है। अगले सप्ताह से GPT-5.6 Luna मॉडल के साथ अनलिमिटेड टेक्स्ट चैट की सुविधा मिलेगी। साथ ही 'Think' बटन की वापसी होगी, जो जटिल सवालों के बेहतर जवाब देने में मदद करेगा।

chatgpt free users unlimited text chat gpt 5 6 luna think button hindi
ChatGPT - फोटो : X

    विस्तार

    OpenAI ने ChatGPT इस्तेमाल करने वाले फ्री यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव करने का ऐलान किया है। कंपनी अब अपने नए GPT-5.6 Luna मॉडल को Free और Go प्लान के यूजर्स के लिए डिफॉल्ट AI मॉडल बनाने जा रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस अपडेट के बाद फ्री यूजर्स अनलिमिटेड टेक्स्ट चैट कर सकेंगे। OpenAI का कहना है कि यह कदम एडवांस AI को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की दिशा में उठाया गया है।

    OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी पुष्टि करते हुए लिखा, "GPT-5.6 Sol अब चैट में पहले से बेहतर है और फ्री यूजर्स के लिए अनलिमिटेड टेक्स्ट चैट उपलब्ध होगी।"

    ChatGPT में क्या बदलेगा?

    GPT-5.6 Luna, मौजूदा GPT-5.5 की जगह 'फ्री' और 'गो' यूजर्स के लिए डिफॉल्ट मॉडल बन जाएगा। इसके साथ OpenAI एक बार फिर Think बटन भी वापस ला रहा है। यह फीचर उन सवालों के लिए बनाया गया है, जिनमें सामान्य चैट की तुलना में ज्यादा विश्लेषण और तर्क की जरूरत होती है। यूजर सामान्य सवालों के लिए नॉर्मल मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं, जबकि रिसर्च, गणना, प्लानिंग या जटिल समस्याओं के समाधान के लिए Think मोड ऑन कर सकते हैं।

    हालांकि कंपनी ने स्पष्ट किया है कि अनलिमिटेड सुविधा केवल टेक्स्ट चैट तक सीमित रहेगी। फाइल अपलोड, इमेज जनरेशन, फोटो एनालिसिस और अन्य AI टूल्स पर पहले की तरह अलग-अलग लिमिट लागू रहेंगी।

    पहले से ज्यादा सटीक होंगे जवाब

    OpenAI का दावा है कि GPT-5.6 Luna पहले के मुकाबले अधिक भरोसेमंद जवाब देगा। कंपनी ने वित्त, चिकित्सा और कानूनी विषयों पर किए गए अपने आंतरिक परीक्षण में पाया कि GPT-5.5 Instant की तुलना में GPT-5.6 Luna के जवाबों में तथ्यात्मक गलतियां 62 प्रतिशत तक कम थीं।

    Plus और Pro यूजर्स को भी मिलेगा नया अनुभव

    कंपनी ने Plus और Pro सब्सक्राइबर्स के लिए भी GPT-5.6 Sol को अपग्रेड किया है। नया मॉडल ज्यादा फोकस्ड जवाब देगा, बेहतर फॉर्मेटिंग अपनाएगा और सवाल के हिसाब से जवाब की लंबाई व विस्तार खुद तय करेगा। इन यूजर्स को एक नया Thinking Slider भी मिलेगा, जिसकी मदद से वे तय कर सकेंगे कि ChatGPT किसी सवाल पर कितनी गहराई से विचार करे।

    कब मिलेगा अपडेट?

    OpenAI के मुताबिक, GPT-5.6 Sol का अपडेट Plus और Pro यूजर्स के लिए पहले ही जारी किया जा चुका है। वहीं GPT-5.6 Luna इस सप्ताह Free और Go यूजर्स के लिए डिफॉल्ट मॉडल बन जाएगा। अनलिमिटेड टेक्स्ट चैट और Think बटन की सुविधा अगले सप्ताह से रोलआउट की जाएगी।

    कंपनी ने यह भी बताया कि ChatGPT के अब 1 अरब से अधिक साप्ताहिक यूजर्स हैं। इस नए अपडेट के जरिए OpenAI का लक्ष्य एडवांस AI फीचर्स को पेड सब्सक्रिप्शन तक सीमित रखने के बजाय अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें