ChatGPT: नए फीचर्स के बाद पहले से ज्यादा पावरफुल हो गया है चैटजीपीटी, जानें पूरी डिटेल
चैटजीपीटी के प्लस यूजर्स के लिए फोटो एनालिसिस की सुविधा मिलती है। इसके लिए यूजर्स को एक फोटो क्लिक करनी है और टेंप्लेट चुनकर उसका कंटेंट लिख देना है। इस फीचर में आपको किसी खास चीज को सेलेक्ट करने का विकल्प भी मिलेगा।

विस्तार
चैटजीपीटी ने काफी कम समय में अपनी जगह बना ली है। ओपनएआई के इस चैटबॉट ने कई कामों को आसान बना दिया है। कंपनी वक्त-वक्त पर इस फेमस चैटबॉट में नए फीचर जोड़ रही है। साथ ही कंपनी इसमें कई लैंग्वेज सपोर्ट भी दे रही है। इसके साथ इसमें फोटो को भी जोड़ने वाला फीचर दिया गया है। कंपनी की योजना है कि इस एआई चैटबॉट को यूजर्स के लिए अधिक सुविधाजनक बनाया जाए।
चैटजीपीटी के प्लस यूजर्स के लिए फोटो एनालिसिस की सुविधा मिलती है। इसके लिए यूजर्स को एक फोटो क्लिक करनी है और टेंप्लेट चुनकर उसका कंटेंट लिख देना है। इस फीचर में आपको किसी खास चीज को सेलेक्ट करने का विकल्प भी मिलेगा। ये फीचर विदेशी भाषा को समझने में यूजर की मदद करेगा।
फोटो एकीकृत फीचर के जरिए यूजर्स सीधी तौर पर फोटो बना सकते हैं। इसमें यूजर्स को कई तरह के स्टाइल प्रिव्यू और कम मेहनत के ही फोटो बनाने की प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे। चैटजीपीटी के नए अपडेट में यूजर्स डीएएलएल-ई फीचर के साथ फोटो को सीधे एडिट कर पाएंगे। साथ ही फोटो को अलग-अलग तरीकों से अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं। फोटो एडिट करने के पुराने तरीके के मुकाबले नए तरीके में काफी कुछ मिलेगा। इसके लिए इसमें खास तरह का सॉफ्टवेयर दिया गया है।