Chandrayaan 3: चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर PM मोदी ने कहा- देश के लिए गर्व का पल, जानें अन्य नेताओं ने क्या कहा

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 23 Aug 2023 07:51 PM IST
सार

चंद्रयान-3 की सफलता पर सभी पार्टियों के राजनेता भी बधाई दे रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पोस्ट कर इसरो को बधाई दी है। मिशन की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसे देश के लिए गर्व का पल बताया है।

विज्ञापन
Chandrayaan 3 Success Creates Monumental Buzz Online see politicians Viral Reactions
Chandrayaan 3 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के साथ भारत ने इतिहास रच दिया है। Chandrayaan 3 की सफल लैंडिंग पर दुनियाभर से भारत को बधाई मिल रही है। मिशन की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसे देश के लिए गर्व का पल बताया है। पीएम मोदी ने लिखा, "चंद्रयान-3 की विजय 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं और क्षमताओं को दर्शाती है। नये क्षितिज और उससे आगे तक! देश के लिए गर्व का क्षण है।"

    राहुल गांधी ने भी इसरो को दी बधाई

    चंद्रयान-3 की सफलता पर अन्य राजनेता भी बधाई दे रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पोस्ट कर इसरो को बधाई दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा," आज की अग्रणी उपलब्धि के लिए टीम इसरो को बधाई। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर #चंद्रयान3 की सॉफ्ट लैंडिंग हमारे वैज्ञानिकों की दशकों की जबरदस्त प्रतिभा और कड़ी मेहनत का परिणाम है। 1962 के बाद से, भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम नई ऊंचाइयों को छू रहा है और युवा सपने देखने वालों की पीढ़ियों को प्रेरित कर रहा है।"

    विज्ञापन

    केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा," चाँद के ऊपर भारत। प्रत्येक भारतीय के लिए एक गौरवशाली दिन। इसरो ने इतिहास रच दिया है। भारत पहला देश बन गया है जो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की जांच कर सकता है। इसरो को बधाई! प्रत्येक भारतीय को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर गर्व है और हम आपकी सेवा के लिए आभारी हैं।"

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    विदेशों से भी मिल रही बधाई

    नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने ट्वीट कर भारत को बधाई दी है। उन्होंने लिखा, "चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग के लिए इसरो को बधाई और भारत को चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान की सफलतापूर्वक सॉफ्ट-लैंडिंग करने वाला चौथा देश बनने पर बधाई। हमें इस मिशन में आपका भागीदार बनकर खुशी हो रही है।"

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें