Security Tips: फोन में दिख रही है ग्रीन लाइट तो हो जाएं अलर्ट, हो सकती है आपकी जासूसी, जानें बचने का तरीका

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 23 Aug 2023 04:09 PM IST
smartphone green light blink may hack your phone how to stop sreen recording
Security Tips - फोटो : सोशल मीडिया

    आजकल फोन की जासूसी, डाटा चोरी और ऑनलाइन घोटाले जैसे मामले बढ़ते जा रहे हैं। यदि आप एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल करते हैं तो आपको ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होती है। एक छोटी सी लापरवाही से आप हैकर्स के निशाने पर आ सकते हैं। दरअसल, अब हैकर्स ने स्कैम का नया तरीका खोज लिया है। हैकर्स अब स्क्रीन रिकॉर्ड करके यूजर्स की जानकारी चुरा रहे हैं। यदि आपके फोन में भी ग्रीन लाइट जल रही है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। क्योंकि ग्रीन लाइट का मतलब है कि कोई आपकी जासूसी कर रहा है।

    smartphone green light
    smartphone green light - फोटो : सोशल मीडिया

    क्यों जलती है ग्रीन लाइट

    स्मार्टफोन कंपनियों ने अब फोन में ग्रीन लाइट सिग्नल की सुविधा देना शुरू कर दिया है, जो यह बताती है कि आपके फोन का माइक या कैमरा ऑन है। यानी ग्रीन लाइट का मतलब है कि आपके फोन में माइक या कैमरे का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में यदि आपने फोन के सभी एप बंद रखें हैं और फिर भी आपको ग्रीन लाइट दिख रही है तो इसका मतलब है कि आप हैकर्स के निशाने पर हैं और आपकी जासूसी की जा रही है।

    online fraud
    online fraud - फोटो : iStock

    यदि हैकर्स आपके फोन की स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर रहे हैं तो आपका बैंक अकाउंट सुरक्षित नहीं हैं। हैकर्स स्क्रीन रिकॉर्डिंग के जरिए बैंक डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं और आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें