Coronavirus को लेकर टेलीकॉम कंपनियां भी अलर्ट, कॉलर ट्यून से कर रहीं जागरूक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Sat, 07 Mar 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
Central government has put pre-call awareness messages on BSNL and Jio phone connections
Jio - फोटो : amarujala

    चीन से शुरू हुआ कोरोनावायरस (Coronavirus) पूरी दुनिया में परेशानी का सबब बन गया है। हल्की-सी छींक भी आने पर आसपास के लोगों में डर का माहौल बन जा रहा है। वहीं सरकार भी विज्ञापन के जरिए लोगों को जागरूक कर रही है। इसी बीच जियो और बीएसएनएल ने भी अपना कॉलर ट्यून बदल दिया है।

    जियो और बीएसएनएल अपने कस्टमर्स को कॉलर ट्यून के जरिए कोरोनावायरस को लेकर जागरूक कर रही हैं। जियो और बीएसनएल के नंबर पर कॉल करने पर एक संदेश सुनाई दे रहा है जिसमें एक व्यक्ति के खांसने की आवाज आती है और फिर एक महिला की आवाज आती है कि कोरोनावायरस को फैलने से रोका जा सकता है। खांसते या छींकते वक्त अपने मुंह को रुमाल रखें, अपने हाथों को लगातार साबुन से धोएं, अपनी आंख, नाक, मुंह को छूने में सावधानी बरतें।

    विज्ञापन

    अगर किसी को खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ हो तो उससे कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रखें। जरूरत पड़ने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाएं या हेल्पलाइन नंबर 0111239580467 पर संपर्क करें। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें