iPhone पर चला दिया एंड्रॉयड 10, आप भी कर सकते हैं डाउनलोड

एपल का आईफोन अपने आईओएस के लिए जाना जाता है लेकिन यदि आपसे यह कहा जाए कि आईफोन में भी एंड्रॉयड इस्तेमाल किया जा सकता है तो आप शायद ही यकीन करेंगे लेकिन यह सच है कि अब आप अपने आईफोन में भी एंड्रॉयड इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

आप से कई लोग डेविड वांग को जानते होंगे और यदि नहीं जानते तो आपके बता दें कि डेविड वांग ने आईफोन 3जी पर गूगल का एक मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया था, वहीं अब वांग की साइबर सिक्योरिटी स्टार्टअप कोरेलियम और टीम ने आईफोन 7 पर एंड्रॉयड 10 को इंस्टॉल करके दुनिया को चौंका दिया है। डेविड वांग ने इस प्रोजेक्ट को प्रोजेक्ट सैंडकास्टल नाम दिया है।

डेविड वांग ने यूजर्स को भी अपने आईफोन 7 में एंड्रॉयड 10 को इंस्टॉल करने का विकल्प दिया है, हालांकि आईफोन पर एंड्रॉयड 10 का वर्जन सिर्फ आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस पर भी काम करेगा। आईफोन के लिए तैयार किया गया एंड्रॉयड 10 ऑडियो, ब्लूटूथ, कैमरा और सेलुलर के लिए काम नहीं कर रहा है।