जरूरी बात: CCTV खरीदने जा रहे हैं तो ना करें ये पांच गलती, हमेशा फायदे में रहेंगे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 06 Sep 2024 06:08 PM IST
सार

बाजार में कई ब्रांड के सीसीटीवी कैमरे उपलब्ध हैं और इन कैमरों में विभिन्न प्रकार की खासियतें भी होती हैं। यदि आप अपने घर में सीसीटीवी कैमरा लगाने की सोच रहे हैं, तो खरीदने से पहले इन 5 बातों पर जरूर विचार करें।

विज्ञापन
CCTV camera 5 factors to consider when buying a new one details in hindi
How to choose perfect CCTV camera - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    सीसीटीवी कैमरे अब हमारे घरों के लिए एक जरूरत बन गए हैं। खासकर उन लोगों के लिए जो अकेले रहते हैं या जिनके परिजन घर रहते हैं और वे घर से दूर रहते हैं। सीसीटीवी यूजर्स को दूर से भी अपने घर की निगरानी करने की सुविधा देता है। बाजार में कई ब्रांड के सीसीटीवी कैमरे उपलब्ध हैं और इन कैमरों में विभिन्न प्रकार की खासियतें भी होती हैं। यदि आप अपने घर में सीसीटीवी कैमरा लगाने की सोच रहे हैं, तो खरीदने से पहले इन 5 बातों पर जरूर विचार करें।

    1. कैमरे का प्रकार- यदि इनडोर के लिए कैमरा खरीद रहे हैं तो आपको डोम कैमरा खरीदना चाहिए। आउटडोर के लिए बुलेट कैमर बढ़िया रहता है। यदि बड़ी जगहों और ज्यादा एरिया कवर करने के लिए कैमरे खरीद रहे हैं तो पैन-टिल्ट-जूम (PTZ) कैमरा खरीदें,क्योंकि ये घुम सकते हैं और जूम कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आप किसी भी जगह से कैमरे की लाइव फीड देखना चाहते हैं तो आपको आईपी कैमरा लेना चाहिए। इसमें इंटरनेट कनेक्टिविटी होती है जिसके जरिए आप एप पर लाइव फीड देख सकेंगे।
    2. जरूरत और स्थान- सबसे पहले यह तय करें कि आपको कैमरा लगवाना कहां है। जैसे घर, ऑफिस, दुकान, पार्किंग आदि।
    3. रेजोल्यूशन- अपनी जरूरत के हिसाब से कैमरे का रेजोल्यूशन भी चेक करें कि आपको 720p, 1080p या 4K कौन सा कैमरा चाहिए।
    4. स्टोरेज विकल्प- लोकल स्टोरेज (SD कार्ड, DVR) या क्लाउड स्टोरेज को पहले ही चेक करें। क्लाउड स्टोरेज महंगा हो सकता है लेकिन इसे कहीं से भी एक्सेस किया जा सकता है।
    5. नाइट विजन और मोशन डिटेक्शन- अगर रात में भी निगरानी की आवश्यकता है तो नाइट विजन फीचर वाले कैमरे चुनें। इसका फायदा यह होता कि आपको किसी भी हरकत की तुरंत जानकारी मिलती है।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें