कैशबैक ऑफर में है बड़ा खेल, यहां जान लें सच्चाई नहीं तो 5 साल तक पछताएंगे

प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडा
Mon, 18 Jun 2018 03:00 PM IST
विज्ञापन
Cashback on 4G Smartphone by Airtel, Jio, Vodafone, Idea is very complicated offer, Know the truth
4G SMARTPHONE

    कुछ महीनों से देश की टेलीकॉम कंपनियां मोबाइल फोन निर्माता कंपनियों के साथ पार्टनरशिप कर रही हैं और इसके तहत ग्राहकों को स्मार्टफोन के साथ 2 हजार रुपये से लेकर 2,600 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है। फोन के साथ कैशबैक देने की शुरुआत जियो ने की थी और उसके बाद एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन ने भी कुछ कंपनियों के स्मार्टफोन के साथ कैशबैक देने का ऐलान किया है। कैशबैक ऑफर को देखकर यूजर्स को लगता है कि फोन सस्ते में ही मिल रहा है लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और ही होती है। आज हम आपको इसी सच्चाई से रूबरू करवाने वाले हैं। तो अगर आप भी जियो, एयरटेल, आइडिया या वोडाफोन के कैशबैक ऑफर के साथ स्मार्टफोन खरीदने वाले हैं तो इस रिपोर्ट को जरूर पढ़ें, नहीं तो अगले 5 सालों तक आप पछताएंगे।

    कैशबैक ऑफर के साथ स्मार्टफोन खरीदने के नुकसान

    Mera pehla smartphone
    Mera pehla smartphone

    ऑफर सुनकर आपको लगता है कि फोन तो 1,500 रुपये या 2,000 रुपये में आपको मिल जाएगा लेकिन आपको फोन को खरीदने के लिए पूरे पैसे देने पड़ते हैं। उसके बाद आपको कैशबैक लेने के लिए कई सालों तक एक तय अमाउंट का रिचार्ज करवाना पड़ता है। आपको कैशबैक 18 महीने और 36 महीने हर महीने फोन रिचार्ज करवाने के बाद मिलता है यानि इस दौरान रिचार्ज करवाने की एक तय राशि भी है। जैसे- एयरटेल के स्मार्टफोन के साथ आपको फोन को खरीदने के बाद अगले 36 महीनों तक 169 रुपये का रिचार्ज हर महीने कराना ही होगा, वहीं जियो के ऑफर के तहत भी कैशबैक के लिए हर महीने 199 रुपये का इससे ज्यादा का रिचार्ज करवाना अनिवार्य है। आइडिया और वोडाफोन के साथ भी यही हालत है। हालांकि आइडिया का यह ऑफर 30 अप्रैल 2018 तक ही था।

    विज्ञापन

    कैशबैक के साथ दिक्कत क्या है?

    Jio Football Offer
    Jio Football Offer

    अब कैशबैक के साथ भी यह दिक्कत यह है कि यह कैशबैक आपके अकाउंट में नहीं आएगा, बल्कि यह आपको रिचार्ज वाउचर के रूप में मिलेगा। जैसे- जियो कई स्मार्टफोन के साथ 2,200 रुपये का कैशबैक देता है जो कि 50 रुपये कीमत वाले 44 वाउचर के रूप में मिलेंगे जिनका इस्तेमाल आप रिचार्ज के दौरान कर सकेंगे। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए इन फोन में आपको जियो का सिम ही यूज करना होगा और पहला रिचार्ज 198 रुपये या 299 रुपये का कराना होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं अभी हाल ही में एयरटेल ने अमेजॉन के साथ पार्टनरशिप की है जिसके तहत स्मार्टफोन खरीदने वालों को एयरटेल की ओर से 2,000 रुपये कैशबैक मिलेगा जो कि 36 महीनों में मिलेगा। वहीं पहली बार 169 रुपये का रिजार्ज कराने पर 600 रुपये का कैशबैक कूपन के रूप में मिलेगा। हालांकि मोबाइल खरीदते समय आपको पूरी कीमत चुकानी होगी।

    600 रुपये का कैशबैक आपको 24 महीने तक हर महीने 25 रुपये के कैशबैक के रूप में मिलेगा। साथ ही यह रिचार्ज आपको अमेजॉन से ही कराना होगा और कैशबैक भी अमेजॉन पे वॉलेट में आएगा। पहले 500 रुपये रिफंड के लिए आपको 18 महीनों तक 3,500 रुपये का रिचार्ज कराना होगा, दूसरे 1,500 रुपये के कैशबैक के लिए अगले 18 महीनों तक 3,500 रुपये का रिचार्ज कराना होगा और फिर 600 रुपये के कैशबैक के लिए आपको 24 महीने तक हर महीने 169 रुपये का रिचार्ज करना होगा। इस प्रकार आपको 5 साल में 2,600 रुपये का कैशबैक मिलेगा। अब सवाल यह है कि क्या आप अगले 3 सालों तक या 5 सालों तक आप उस कैशबैक का इंतजार कर सकते हैं जो आपके अकाउंट के बजाय थर्ड पार्टी डिजिटल वॉलेट में आएगा?

    कैशबैक के रूप में मिलने वाले कूपन हो जाते हैं बेकार

    My Jio
    My Jio

    यहां एक और समस्या यह है कि कंपनियां कैशबैक के रूप में जो कूपन दे रही हैं वह भी किसी काम के नहीं हैं, क्योंकि इन कूपन का इस्तेमाल भी आप सिर्फ उसी नंबर के लिए कर सकते हैं जिस नंबर के रिचार्ज पर आपको कैशबैक मिला है। दूसरी समस्या यह है कि मान लीजिए आपने 84 दिनों वाला प्लान लिया और आपको 50 रुपये के 8 कूपन मिल गए। अब अगला रिचार्ज तो आप 84 दिनों बाद ही कराएंगे यानि तीन महीने बाद आप रिचार्ज करवाएं और सिर्फ 50 रुपये का एक ही कूपन यूज कर पाएंगे यानि 4 कूपन का इस्तेमाल आप 1 साल में कर पाएंगे और 8 कूपन के इस्तेमाल के लिए आपको दो साल तक का लंबा सफर तय करना होगा।

    कैशबैक ऑफर वाले स्मार्टफोन की क्वालिटी भी है खराब

    4G SMARTPHONE
    4G SMARTPHONE

    कैशबैक ऑफर के तहत जो स्मार्टफोन आपको मिल रहे हैं उनमें से 95 प्रतिशत स्मार्टफोन में 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज है जो कि यूजर्स के लिए किसी काम के नहीं है। इन फोन में कैमरे भी कुछ खास नहीं दिए जा रहे हैैं। इसके अलावा जिन कंपनियों के स्मार्टफोन कैशबैक ऑफर के तहत मिल रहे हैं उन फोन में प्रोसेसर भी काफी पुराना और ऑपरेटिंग सिस्टम भी पुराना दिया जा रहा है। अब सच्चाई आपके सामने आ चुकी है और फैसला आपके हाथ में है कि आप 1,000-1,500 रुपये अधिक खर्च करके बिना कैशबैक वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं या फिर कैशबैक के चक्कर कम रैम और स्लो प्रोसेसर वाले स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं?

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें