Huawei का लेटेस्ट स्मार्टफोन नोवा 7आई इस दिन देगा बाजार में दस्तक, मिल सकते हैं खास फीचर्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sat, 01 Feb 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
Huawei soon launch nova 7i smartphone know expected price and specifications
Huawei Nova 7i - फोटो : PuteriShafiya / twitter

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे (Huawei) नोवा सीरीज के 7 आई (Huawei Nova 7i) स्मार्टफोन को 14 फरवरी के दिन ग्लोबल लेवल में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इससे पहले हुवावे नोवा 6 एसई को बाजार में उतारा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी हुवावे नोवा 7आई में दमदार प्रोसेसर, एचडी डिस्प्ले, कैमरा और लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट देगी। हालांकि, इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी। तो आइए जानते हैं हुवावे नोवा 7 आई की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    हुवावे नोवा 7 आई स्मार्टफोन की कीमत को लेकर जानकारी नहीं मिली है। वहीं, कंपनी ने नोवा 6 एसई को चीन में 2,199 चीनी युआन (करीब 22,000 रुपये) के प्राइस टैग के साथ पेश किया था।

    विज्ञापन

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने इस फोन को 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले देगी। इस फोन को बेहतर परफॉर्मेंस के लिए हाइसिलिकॉन किरिन 810 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम का सपोर्ट मिल सकता है। कैमरे की बात करें तो कंपनी इसमें क्वाड कैमरा सेटअप (चार कैमरे) दे सकती है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस मौजूद होंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यूजर्स को इस फोन में ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी इस फोन में 4,200 एमएएच की बैटरी दे सकती है, जो फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें