BSNL का 'यात्रा सिम' लॉन्च: मात्र 196 रुपये में पाएं 15 दिनों तक अनलिमिटेड सुविधाएं, जानिए क्या है खास
BSNL Yatra SIM Benefits:
अगर आप अमरनाथ यात्रा जैसी किसी आध्यात्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने तीर्थयात्रियों के लिए मात्र ₹196 में 'यात्रा सिम' पेश किया है। इसमें आपको 15 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा।

विस्तार
तीर्थयात्राओं और विशेषकर पहाड़ी रास्तों पर अपनों से संपर्क बनाए रखना अक्सर एक बड़ी चुनौती बन जाता है। यात्रियों की इसी जरूरत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, भारत की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने एक शानदार पहल की है। कंपनी ने आध्यात्मिक सफर पर जाने वाले ग्राहकों के लिए खास 'यात्रा सिम' (Yatra SIM) लॉन्च किया है। यह बजट-फ्रेंडली सिम उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो बार-बार यात्रा करते हैं या आगामी अमरनाथ यात्रा की तैयारी कर रहे हैं।सिर्फ ₹196 में मिलेंगी ये शानदार सुविधाएं
- BSNL का यह नया 'यात्रा सिम' खास तौर पर जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा जैसे दुर्गम रास्तों पर निर्बाध कनेक्टिविटी देने का वादा करता है।
- इसके फीचर्स की बात करें, तो मात्र ₹196 खर्च करके ग्राहकों को 15 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
- इस प्लान के तहत तीर्थयात्रियों को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डेटा और रोज 100 SMS की सुविधा दी जा रही है।
कहां से और कैसे खरीदें 'यात्रा सिम'?
इस खास सिम को प्राप्त करना बेहद आसान है। इच्छुक तीर्थयात्री इसे जम्मू-कश्मीर में मौजूद विभिन्न टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर, BSNL कस्टमर केयर केंद्रों और प्रमुख बेस कैंप से खरीद सकते हैं। अमरनाथ यात्रियों के लिए जिन प्रमुख बेस कैंप्स पर यह सिम उपलब्ध है, वे इस प्रकार हैं:
- लखनपुर बेस कैंप
- भगवती नगर बेस कैंप (जम्मू)
- बालटाल और पहलगाम बेस कैंप
- टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर, नौगाम (श्रीनगर)
जरूरी दस्तावेज
सिम कार्ड लेते समय आपको कुछ बुनियादी दस्तावेज अपने साथ रखने होंगे। इनमें कुछ अहम दस्तावेज शामिल हैं, जैसे:
- पहचान पत्र (आपका आधार कार्ड या पासपोर्ट)
- पते का प्रमाण
- एक हालिया पासपोर्ट साइज फोटो
- आपकी आधिकारिक 'यात्रा रजिस्ट्रेशन स्लिप' की फोटोकॉपी
BSNL का नेटवर्क विस्तार और 5G की तैयारी
- सिर्फ तीर्थयात्रियों के लिए ही नहीं, BSNL अपने पूरे नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर काम कर रहा है। कंपनी का मुख्य फोकस अब ग्रामीण इलाकों में अपनी पहुंच और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने पर है।
- इसके अलावा, टेलीकॉम दिग्गज ने देश के कई प्रमुख शहरों में 5G नेटवर्क की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है, जिनमें पुणे, बेंगलुरु, पांडिचेरी, विशाखापट्टनम, ग्वालियर और चंडीगढ़ शामिल हैं।
- BSNL जिस तेजी से काम कर रहा है, उसे देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में ग्राहकों को कई और नए ब्रॉडबैंड और मोबाइल प्लान्स देखने को मिलेंगे। यह 'यात्रा सिम' निर्धारित केंद्रों पर उपलब्ध हो चुका है।
- Nokia की दमदार वापसी: पुराने अंदाज में नई AI तकनीक, क्या आपने देखे ये 4 नए 4G फोन्स?
- जर्मनी: 13 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन का प्रस्ताव, फेक न्यूज और अश्लील कंटेंट से बढ़ी चिंता
- Amazon Prime Day 2026: 4 जुलाई से शुरू होगी ऑफर्स की बरसात, सेल से पहले आधी हुई प्राइम मेंबरशिप की कीमत
- Bad Network: ट्रेन में बार-बार क्यों 'रुलाता' है इंटरनेट? जानिए दौड़ती रेलगाड़ी में क्यों उड़ जाता है नेटवर्क