जर्मनी: 13 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन का प्रस्ताव, फेक न्यूज और अश्लील कंटेंट से बढ़ी चिंता
Social Media: बच्चों को सोशल मीडिया के खतरों से बचाने के लिए जर्मनी में बड़ा कदम उठाने की तैयारी हो रही है। सरकारी विशेषज्ञ पैनल ने 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर रोक लगाने समेत कई सख्त सुझाव दिए हैं। फेक न्यूज, AI से बने फर्जी कंटेंट और ऑनलाइन हिंसा को लेकर चिंता जताई गई है।

जर्मनी में बच्चों और किशोरों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर एक बड़ा प्रस्ताव रखा गया है। सरकार द्वारा नियुक्त एक विशेषज्ञ पैनल ने सुझाव दिया है कि 13 साल से कम उम्र के बच्चों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट संचालित करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। साथ ही सोशल मीडिया कंपनियों पर बच्चों की सुरक्षा से जुड़े सख्त नियम लागू करने और अभिभावकों की जिम्मेदारी तय करने की भी सिफारिश की गई है।
विशेषज्ञ आयोग ने परिवार मंत्रालय को कुल 56 सिफारिशें सौंपी हैं, जिनका उद्देश्य बच्चों और युवाओं को इंटरनेट पर मौजूद खतरों से बचाने के लिए नई रणनीति तैयार करना है। इन सिफारिशों में 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंध का विकल्प भी शामिल है।

सरकार ने किया प्रस्ताव का स्वागत
- जर्मनी की परिवार, वरिष्ठ नागरिक, महिला एवं युवा मामलों की मंत्री कैरिन प्रियन ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया के स्वतंत्र उपयोग के लिए 13 वर्ष की न्यूनतम कानूनी आयु तय करना सही दिशा में उठाया गया कदम हो सकता है।
- हालांकि विशेषज्ञों ने केवल प्रतिबंध की बात नहीं की है। उन्होंने 13 से 16 वर्ष और 16 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के लिए अलग-अलग सुरक्षा मानक लागू करने का सुझाव भी दिया है। इसका मकसद युवाओं को ऑनलाइन खतरों से बचाना है, लेकिन उन्हें पूरी तरह डिजिटल दुनिया से दूर करना नहीं।
- पैनल ने एक वैकल्पिक मॉडल भी सुझाया है। इसके तहत सभी प्लेटफॉर्म के लिए एक जैसी आयु सीमा तय करने के बजाय, हर सेवा और फीचर के जोखिम का आकलन कर अलग-अलग प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

कई देशों में पहले से हो रही है तैयारी
जर्मनी अकेला देश नहीं है जो बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर चिंतित है। ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, कनाडा, स्पेन, स्लोवेनिया, ग्रीस और ब्रिटेन जैसे कई देशों ने या तो सोशल मीडिया पर आयु आधारित प्रतिबंध लागू कर दिए हैं या इस दिशा में काम कर रहे हैं।
- Amazon Prime Day 2026: 4 जुलाई से शुरू होगी ऑफर्स की बरसात, सेल से पहले आधी हुई प्राइम मेंबरशिप की कीमत
- Bad Network: ट्रेन में बार-बार क्यों 'रुलाता' है इंटरनेट? जानिए दौड़ती रेलगाड़ी में क्यों उड़ जाता है नेटवर्क
- Flipkart की GOAT Sale का हुआ एलान: iPhone 17 और Samsung S25 समेत इन धांसू फोन्स पर मिलेगी भारी छूट!
- Foldable Phone: फोल्डेबल फोन दिखते हैं शानदार, लेकिन इनके झंझट जान गए तो खरीदने से पहले 100 बार सोचेंगे!