BSNL लाया बड़ा ऑफर, इस प्लान के साथ रोज मिल रहा 1.2GB एक्सट्रा डाटा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 09 Oct 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
BSNL Users Get Daily 1.2 GB Data Extra Know How To Grab It
बीएसएनएल - फोटो : PTI

    सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल (BSNL) ने उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाने के लिए नए-नए डाटा पैक्स भारतीय टेलीकॉम बाजार में पेश किए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने पुराने रिचार्ज पैक को खास और नए ऑफर्स के साथ दोबारा लॉन्च किया है। वहीं, अब बीएसएनएल ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने के लिए बंपर ऑफर को मार्केट में उतारा है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट मिली जानकारी के अनुसार, उपभोक्तओं को इस ऑफर के तहत प्रतिदिन 1 जीबी के साथ 1.2 जीबी डाटा अतिरिक्त दिया जाएगा।

    बीएसएनएल ने आठ अक्टूबर से इस प्लान पर बंपर ऑफर देना शुरू किया था। वैसे तो उपभोक्ताओं को इस प्लान में प्रतिदिन 1 जीबी डाटा मिलता है, लेकिन ऑफर के साथ 1.2 जीबी अतिरिक्त डाटा दिया जाएगा। इसके मतलब है कि अब ग्राहक कुल 2.2 जीबी डाटा मिलेगा। लेकिन इस बेनेफिट का लाभ सिर्फ 90 दिनों तक उठा सकेंगे। यूजर्स को इस प्रीपेड पैक में अनलिमिटेड कॉल और एसएमएस की सुविधा दी जाएगी। वहीं, इस प्लान की वैधता 81 दिनों की है।

    विज्ञापन

    कंपनी ने इस प्लान को खास तौर पर लॉन्ग टर्म वाले यूजर्स के लिए पेश किया है। उपभोक्ताओं को इस डाटा पैक में 2 जीबी डाटा मिलता है। वहीं, प्रमोशन पीरियड के दौरान इस प्लान की वैधता 455 दिन की हो गई है। साथ ही उपभोक्ताओं को इस पैक में 429 रुपये वाले प्लान की तरह 1.2 जीबी डाटा एक्सट्रा मिलेगा। इसके अलावा 250 मिनट की कॉलिंग और 100 एसएमएस की सुविधा प्रदान की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें