BSNL ने अपडेट किए ये 7 प्लान, मिल रहा जियो से भी सस्ता डाटा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 08 Sep 2018 05:11 PM IST
विज्ञापन
BSNL updates 7 Prepaid Data STVs Priced Under Rs 100
BSNL

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने हाल ही में लांच हुए 7 नए प्लान को अपडेट किए हैं। खास बात यह है कि बीएसएनएल के इन सभी प्लान की कीमत 100 रुपये से भी कम है। अपडेट होने के बाद इन सभी प्लान में पहले से ज्यादा मिल रहा है। बीएसएनएल ने अपने जिन 7 प्लान अपडेट किए हैं उनमें 14 रुपये से लेकर 85 रुपये तक के प्लान शामिल हैं तो आइए जानते हैं इनके फायदे।

    अपडेट होने वाले प्लान में 14, 40, 58, 78, 82 और 85 रुपये के प्लान शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी 155 रुपये वाले प्लान को भी अपडेट किया है। सबसे पहले 14 रुपये वाले प्लान की बात करें इसमें 1 दिन की वैधता के साथ 1 जीबी डाटा मिल रहा है। इसके पहले इस प्लान में 1 दिन की वैधता के साथ 500 एमबी डाटा मिलता था।

    विज्ञापन

    40 रुपये वाला प्लान

    इस प्लान में भी 1 जीबी डाटा मिल रहा है लेकिन इसकी वैधता 5 दिनों की है। वहीं 57 रुपये वाले प्लान में 1 जीबी डाटा 21 दिनों की वैधता मिल रही है। इसके अलावा 68 रुपये वाले प्लान में अब 2 जीबी डाटा 5 दिनों के लिए, 78 रुपये वाले प्लान में 4 जीबी डाटा 3 दिनों के लिए और 82 रुपये वाले पैक में भी 4 जीबी डाटा 4 दिनों के लिए मिल रहा है। वहीं 85 रुपये वाले पैक में 5 जीबी डाटा मिल रहा है और साथ में मिल रही है 7 दिनों की वैधता। इनमें से सबसे बढ़िया प्लान 57 रुपये वाला ही है। बता दें कि ये सभी प्लान सभी सर्किल के लिए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें