बड़ी खबर : इस शहर BSNL की 4G सेवा शुरू, 3G सर्विस हुई बंद

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 03 Oct 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
BSNL Soon Start 4G Service In Tamil Nadu Stop 3G Network
BSNL

    सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल (BSNL) ने देश के इस राज्य में 4G सेवा को शुरू करने वाली है। तमिलनाडु में मदुरै के उपभोक्ताओं अब 4जी की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही कंपनी कोयंबटूर, सालेम, तिरूच्ची और मदुरै में 4जी सेवा देगी। इन क्षेत्रों में यूजर्स को 12 एमबीपीएस स्पीड से डाटा दिया जा रहा है। आपको बता दें कि बीएसएनएल के पास अब तक 4जी नेटवर्क का लाइसेंस नहीं है, लेकिन मदुरै के प्रिंसिपल जनरल मैनेजर का इसका समाधान निकाला है।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीएसएनएल तमिलनाडू के मदुरै क्षेत्र में 4जी सेवाओं के लिए 139 बेस टावर का इस्तेमाल करेगा। वहीं, 4जी की शुरुआत के बाद यूजर्स को 3जी सेवा नहीं मिलेगी। इस समय जो उपभोक्ता 3जी सिम का उपयोग कर रहे हैं, उन्हें 4जी नेटवर्क में मिलने वाली सुविधाएं नहीं दी जाएंगी। इसके लिए यूजर्स को सिम अपग्रेड करनी होगी। फिलहाल, इस समय कंपनी 2जी सर्विस के लिए 684 बेस टावर स्टेशन का उपयोग कर रही है।

    विज्ञापन

    इस क्षेत्र के यूजर्स अगर 4जी नेटवर्क का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो उन्हें अपनी 3जी सिम को अपग्रेड करना होगा। 3जी नेटवर्क का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को 4जी हाई-स्पीड डाटा नहीं मिलेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो इस इलाके में बीएसएनएल के कुल 68,000 ग्राहक हैं, जिनमें से 38,000 उपभोक्ताओं ने अपनी सिम को अपग्रेड किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा मदुरै के जीएम ने बीएसएनएल के यूजर्स तक सिम बदलने की जानकारी एसएमएस, आईवीआरएस कॉल और मैन्युअल कॉल के जरिए पहुंचाई है। इसके साथ ही ग्राहकों को सिम बदलने पर किसी भी तरह का चार्ज नहीं देना होगा। बता दें कि इस समय मदुराई में 82,000 उपभोक्ता 2जी सेवा का उपयोग करते हैं, लेकिन इस क्षेत्र से बाहर के यूजर्स को सिम बदलवाने पर 100 रुपये का शुल्क देना होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें