यह कंपनी सिर्फ 75 रुपये में दे रही है 10GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

अगर आप किसी सस्ते डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाले प्लान की तलाश में हैं और आपके पास भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) का सिम कार्ड है तो आपके लिए कंपनी ने 75 रुपये का नया प्री-पेड प्लान पेश कर दिया है।
बीएसएनएल के इस प्लान में 10 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 500 मैसेज मिलेंगे। हालांकि बीएसएनएल ने इस प्लान की पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि इस प्लान की वैधता 15 दिनों की है, वहीं कहा जा रहा है कि इसकी वैधता 18 दिन होने वाली है। टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक बीएसएनएल का यह प्लान सिर्फ आंध्रप्रदेश और तेलंगाना सर्किल के लिए है। जल्द ही इसे अन्य सर्किल के लिए जारी किया जाएगा।
बीएसएनएल के इस प्लान की टक्कर जियो के 98 रुपये वाले प्लान से होगी जिसमें 2 जीबी डाटा और 300 मैसेज मिलते हैं। टेल इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है।
गौरतलब है कि बीएसएनएन ने हाल ही में 171 रुपये का प्लान पेश किया है जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा का फायदा मिल रहा है। हालांकि बीएसएनएल के इस प्लान की दिक्कत यह है कि यह प्लान फिलहाल सिर्फ आंध्रप्रदेश और तेलंगाना सर्किल के लिए है।
इस 171 रुपये वाले प्लान की खासियतों की बात करें तो इसकी वैधता 30 दिनों की है और इसके तहत 2 जीबी 2G/3G डाटा प्रतिदिन मिलेगा यानि कुल मिलाकर आपको 60 जीबी डाटा मिलेगा। प्रति जीबी डाटा की कीमत बात करें तो एक जीबी डाटा की कीमत 2.85 रुपये है।