10GB रैम के साथ जल्द ही लॉन्च होने वाला है ओप्पो का यह स्मार्टफोन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 28 Jul 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
Oppo R17 likely to launch with 10GB of RAM
oppo r17

    चाइनीज कंपनी ओप्पो ने स्मार्टफोन ओप्पो आर15 और आर15 ड्रिम मिरर एडिशन को इसी साल मार्च में चीन में लॉन्च किया था। अब खबर है कि कंपनी इन दोनों फोन की लोकप्रियता के बाद ओप्पो आर17 को लॉन्च करने जा रही है और खास बात यह है कि ओप्पो आर17 में 10 जीबी तक रैम मिलेगी।

    अगर सच में ओप्पो आर17 को 10 जीबी रैम के साथ लॉन्च करता है तो आर17 10 जीबी रैम के साथ लॉन्च होने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा, लेकिन सवाल यह है कि क्या आपको किसी ऐसे स्मार्टफोन की जरूरत है जिसमें आपको 10 जीबी रैम चाहिए।

    विज्ञापन

    ओप्पो के अलावा खबर है कि वीवो भी एक स्मार्टफोन 10 जीबी रैम के साथ पेश करने वाला है। इस फोन का नाम वीवो एक्सप्ले7 होगा जिसमें 4के ओएलईडी डिस्प्ले के साथ 92.9 फीसदी डिस्प्ले मिलेगी। साथ ही 512 जीबी तक की इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गौरतलब है कि ओप्पो ने हाल ही में भारत में 8 जीबी रैम के साथ फाइंड एक्स लॉन्च किया है। ओप्पो फाइंड एक्स में 6.4 इंच की ओएलईडी डिस्प्ले है जिसमें 93.8 फीसदी आपको स्क्रीन मिलेगी। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 20 मेगापिक्सल का है।

    मोटो जी6 प्ले रिव्यू: बिल्ड क्वालिटी और डॉल्बी ऑडियो के साथ बाजार को साधने की कोशिश

    वहीं फ्रंट कैमरा फेस अनलॉक फीचर के साथ 25 मेगापिक्सल का है। इस फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन में 3430mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन की बैटरी VOOC फ्लैश चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करती है यानि सिर्फ 35 मिनट में बैटरी फुल हो जाएगी। Oppo Find X के 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 59,990 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें