काम की बात: बड़े ही फायदे वाला है यह प्री-पेड प्लान, 108 रुपये में मिलेगी 28 दिन की वैलिडिटी
BSNL के पास एक 107 रुपये का भी प्लान है जिसके साथ 35 दिनों की वैधता मिलता है और इसमें कुल 3 जीबी डाटा मिलता है। BSNL के इस प्लान में 200 मिनट की कॉलिंग मिलती है। निजी कंपनियों के पास इस तरह के प्लान आपको नहीं मिलेंगे। उम्मीद की जा रही है कि इस साल अगस्त में BSNL की 4जी सर्विस लॉन्च होगी।

विस्तार
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के पास पावर और पहुंच तो बहुत है लेकिन सरकार की ओर से मदद ना मिलने के कारण सब बेकार हो रहे हैं। BSNL के पास कई सारे अच्छे प्लान हैं लेकिन 4जी भी ना होने की वजह से ग्राहकों को दिक्कत होती है। निजी टेलीकॉम कंपनियां 5जी रिलीज कर चुकी हैं और BSNL 4जी के लिए भी संघर्ष कर रहा है। यदि आप भी BSNL के ग्राहक हैं तो आपके लिए यह अच्छी खबर है। आज हम आपको BSNL के एक ऐसे प्लान के बारे में बताएंगे जिसमें आपका फायदा ही फायदा है।
आमतौर पर कंपनियों के पास सस्ते मासिक प्लान नहीं है, लेकिन BSNL के पास एक 108 रुपये का प्लान है जिसमें 28 दिनों की वैधता मिलती है। BSNL के इस प्लान की अच्छी बात यह है कि इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है, हालांकि कोई SMS की सुविधा नहीं मिलती है। BSNL के इस प्लान में रोज 1 जीबी डाटा यानी कुल 28 जीबी डाटा मिलता है।
BSNL के पास एक 107 रुपये का भी प्लान है जिसके साथ 35 दिनों की वैधता मिलता है और इसमें कुल 3 जीबी डाटा मिलता है। BSNL के इस प्लान में 200 मिनट की कॉलिंग मिलती है। निजी कंपनियों के पास इस तरह के प्लान आपको नहीं मिलेंगे। उम्मीद की जा रही है कि इस साल अगस्त में BSNL की 4जी सर्विस लॉन्च होगी।
- WWDC 2024: आज रात होगा एपल का बड़ा इवेंट, जानें क्या होगा खास, ऐसे देखें लाइव
- Fact Check: 'पीएम मोदी दे रहे हैं तीन महीने का फ्री रिचार्ज, जीत की खुशी में दिया जा रहा तोहफा'
- AC चलाने वाले 80% लोग करते हैं यही गलती, आप ना करें
- Tech Tips: मोबाइल का फिंगरप्रिंट नहीं कर रहा काम तो यह है समाधान, ऐसे घर पर ही करें ठीक